फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Elderly man duped of Rs 14.70 lakh in the name of land deal

Panipat News: जमीन सौदे के नाम पर बुजुर्ग से 14.70 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Elderly man duped of Rs 14.70 lakh in the name of land deal
अंबाला सिटी। जमीन सौदे के नाम पर यमुनानगर के सांभापुर निवासी जय प्रकाश से 14.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। बुजुर्ग को ठगों ने पार्टनर बनाने का लालच देकर किस्तों में रुपये ठगे। आर्थिक अपराध शाखा के समक्ष मामला पहुंचने के बाद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

जय प्रकाश ने बताया कि दिसंबर 2024 में उनकी मुलाकात नोएडा के राजेश शर्मा से हुई। राजेश ने खुद को बीमार बताते हुए कर्मवीर नाम के व्यक्ति की जमीन के सौदे में पार्टनर बनने का ऑफर दिया। जमीन चंडीगढ़ की पार्टी को ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा कमीशन कमाने का झांसा दिया गया। साजिश के तहत राजेश ने अपने साथी हरीश उर्फ अमन से मिलवाया। जमीन मालिक कर्मवीर को बयाने के तौर पर 9 लाख 70 हजार रुपये दिए थे। 5 लाख रुपये बैंक से निकालकर व 4 लाख नकद व 70 हजार का चेक वितरित किया। आरोप लगाया कि आरोपियों ने चंडीगढ़ वाली पार्टी की डील फाइनल करने व अधिकारी को कमीशन देने के नाम पर इनसे 5 लाख रुपये व ठग लिए गए। जब आरोपियों के फोन बंद आने लगे तो जमीन मालिक कर्मवीर से अपने पैसे या बयाने की कॉपी मांगी। आरोप है कि कर्मवीर ने पैसे लौटाने से साफ मना करते हुए धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed