फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Elderly man crushed to death by speeding truck, dies

Panipat News: तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग को कुचला, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
Elderly man crushed to death by speeding truck, dies
पानीपत। जाटल रोड पर कश्यप कॉलोनी के पास एक ट्रक ने बुजुर्ग को कुचल दिया। ये ट्रक पानीपत शहर की ओर से तेज रफ्तार से जाटल गांव जा रहा था। लोगों ने ट्रक चालक को मौके पर ही पकड़ लिया और हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को हिरासत में लिया और ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने यहां लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। अब तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


राहगीर मुखीजा कॉलोनी निवासी सुखविंद्र ने बताया कि वह मोटरसाइकिल से जाटल गांव की ओर जा रहा था। कश्यप कॉलोनी के पास एक ट्रक ने पीछे से साइकिल सवार बुजुर्ग को पीछे से साइड मार दी। साइड लगते ही बुजुर्ग ट्रक के नीचे गिर गया। ट्रक ने उसको कुचल दिया और 50 मीटर तक घसीट दिया। जब लोगों ने शोर मचाया तो ट्रक चालक ने ट्रक रोका और भागने की कोशिश करने लगा। यहां लोगों ने उसको पकड़ लिया। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक की आयु लगभग 70 साल प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed