फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Elderly injured by bull collision died after ten days

Panipat News: सांड की टक्कर से घायल बुजुर्ग ने दस दिन बाद तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 02:56 AM IST
विज्ञापन
Elderly injured by bull collision died after ten days
बापौली। बापौली में बेसहारा सांडों का कहर हर रोज देखने को मिल रहा है। यह बेसहारा गाेवंश आए दिन किसी न किसी राहगीर को चोटिल कर देते हैं। जलमाना गांव के मांगे राम को 10-15 दिन पहले गांव अड्डे पर सांड़ ने टक्कर मार दी थी। परिजनों ने उसका उपचार पीजीआई रोहतक में कराया। उपचार के दौरान 60 वर्षीय मांगे राम की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव जलमाना के सरपंच प्रतिनिधि सुनील कुमार ने बताया कि मांगे राम जलमाना अड्डे पर किसी काम से गया था । एक सांड ने कई दिनों से उत्पाद मचा रखा था। सांड ने मांगेराम को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें मांगे राम घायल हो गया । राहगीरों ने उसे उपचार के लिए भेज दिया। जहां पर मांगे राम को चोट ज्यादा होने के कारण रोहतक रेफर कर दिया। शनिवार को उपचार के दौरान मांगे राम की मौत हो गई। यह पिछले 15 दिन में जिले में तीसरी मौत है। प्रशासन शहर व गांव से बेसहारा गोवंश हटाने को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed