फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Elderly dies of corona, eight new patients found

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, आठ नए मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Elderly dies of corona, eight new patients found
पानीपत। कोरोना का खतरा दोबारा गहरा गया है। चार माह बाद कोरोना से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वार्ड तीन निवासी बुजुर्ग 15 जून को सीढ़ियों से गिर गए थे। उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। 28 जून को उनका कोविड सैंपल लिया गया था। वह पॉजिटिव मिले। रात में उनकी मौत हो गई। जनसेवा दल ने कोविड गाइडलाइन के अनुसार शव का अंतिम संस्कार किया। दूसरी ओर बुधवार को भी कोरोना के नए आठ रोगी मिले। सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। आशा वर्करों को इनकी देखभाल और दवा पहुंचाने के निर्देेेश दिए गए हैं। वहीं दूसरी ओर 11 कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए। जिले में अब 50 कोरोना के एक्टिव रोगी हैं।
विज्ञापन

पिछले नौ दिन से कोरोना का खतरा बढ़ गया है। अब सैंपलिंग की संख्या में सात-आठ प्रतिशत लोग कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। पिछले नौ दिनों में कोरोना के नए 73 केस मिल चुके हैं। कोरोना के केस में हुई एकाएक बढ़ोतरी का कारण डॉक्टर सैंपलिंग की संख्या को मान रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि लोग बाहर घूमने जा रहे हैं। इसलिए सैंपलिंग बढ़ी है। सैंपलिंग बढ़ते ही केस बढ़ने शुरू हो गए हैं। बुधवार को 121 लोगों की कोरोना जांच हुई है।
विज्ञापन

जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या 36199 हो चुकी है। इसमें से 35469 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। 677 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जिले का कोरोना पॉजिटिविटी रेट अब तक 6.1 प्रतिशत है। सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादियान ने कहा कि कोरोना के रोगियों की संख्या एकाएक बढ़ी है। एक व्यक्ति की कोरोना से मौत भी हुई है। लोगों से अपील है कि कोरोना के नियमों का पालन करें। नोडल अधिकारी को कोरोना सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed