फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Elder brother dies in road accident in front of younger one

Panipat News: छोटे के सामने बड़े भाई की सड़क हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Elder brother dies in road accident in front of younger one
पानीपत। टोल प्लाजा के पास गलत दिशा में आ रहे कैंटर ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में छोटे भाई के सामने बड़े भाई की मौत हो गई। आरोपी चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने छोटे भाई के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस ने मामले में आरोपी कैंटर चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दिल्ली के समयपुर क्षेत्र निवासी सोमचंद ने बताया कि उन्होंने घरौंडा में जमीन खरीदी है। वो अकसर जमीन की देखभाल करने के लिए घरौंडा जाते हैं। वह बुधवार शाम को अपने भाई शिवकुमार (30) के साथ घरौंडा जा रहा था। वो दोनों अलग अलग मोटरसाइकिल पर थे। उसके आगे शिवकुमार चल रहा था। टोल प्लाजा के पास गलत दिशा में आ रहे कैंटर ने शिवकुमार को सीधी टक्कर मार दी। कैंटर चालक यहां कैंटर छोड़कर फरार हो गया। वो शिवकुमार को नागरिक अस्पताल लेकर गया , यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed