फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Eighth class student got married to her cousin, got pregnant

Panipat News: फुफेरे भाई से कराई आठवीं कक्षा की छात्रा की शादी, हुई गर्भवती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Eighth class student got married to her cousin, got pregnant
पानीपत। पुराना औद्योगिक क्षेत्र की रहने वाली है 13 साल लड़की की शादी उसके फुफेरे भाई से कर दी गई। लड़की शादी के बाद तीन माह की गर्भवती हो गई। लड़की जब अपने मायके आई तो उसने अपनी मां के सामने अपने शारीरिक शोषण व दुष्कर्म की बात बताई। लड़की ने बच्चे को जन्म देने से इंकार कर दिया और संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता के कार्यालय में पहुंच गई। उसने गर्भपात कराने व आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

लड़की की मां का आरोप है कि उसकी बेटी के साथ आरोपी ने जबरदस्ती शादी की थी। अब पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने आरोपी पति पर केस दर्ज कर लिया है। उसकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। पुराना औद्योगिक क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि वह 19 साल से पानीपत में रह रही है। उसके बेटे की शादी हो चुकी है। वह उत्तर प्रदेश में फैजाबाद में अपने पैतृक गांव में रह रहा है। उसकी बेटी 13 साल की है और सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है। वह 19 जनवरी को अपनी ननंद के पास फैजापुर गई थी। यहां उसकी लड़की की जबरदस्ती शादी उसकी ननद के बेटे के साथ करवा दी गई। ऐसा न करने पर उनको जान से मारने की धमकी दी। शादी के बाद दलीप उसकी बेटी को जबरदस्ती अपने गावं नबेड़, जिला कानपुर ले गया। 15 फरवरी को दलीप ने कॉल कर बताया कि उसकी बेटी की तबीयत ठीक नहीं है। वह कानपुर जाकर अपनी बेटी को ले आए। मार्च में उन्हें पता चला कि उसकी बेटी गर्भवती है। वह डर के मारे पुलिस के पास नहीं गए। उनको दलीप ने कहा कि वह नवरात्रों के बाद उसकी बेटी को आकर ले जाएगा लेकिन वह लेने नहीं आया। उन्होंने दलीप के घर कॉल की तो पता चला कि दलीप की शादी कहीं और कर दी गई है। दलीप ने उसकी बेटी का यौन शोषण किया और उसको छोड़ दिया। अब उसकी बेटी पेट में पल रहे बच्चे को जन्म नहीं देना चाहती। इसलिए वह गर्भपात चाहती है।
विज्ञापन


वर्जन-
संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि लड़की का बाल विवाह हुआ है। लड़की का शारीरिक शोषण भी हुआ है। आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया गया है। अब बाल कल्याण समिति गर्भपात के लिए कानूनी तरीका अपनाएगी। लड़की की काउंसलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed