फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Eight athletes will participate in the athletics championship

Panipat News: एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आठ एथलीट लेंगे भाग

Wed, 08 Oct 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 08 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Eight athletes will participate in the athletics championship
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। उड़ीसा में होने वाली 40वीं जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के आठ एथलीट भाग लेंगे। इनमें चार लड़के और चार लड़कियां शामिल होंगी। चैंपियनशिप का आयोजन 10 से 14 अक्तूबर तक किया जाएगा। एथलेटिक्स हरियाणा टीम के साथ टीम कोच जसवंत सिवाच और बीरबल, टीम मैनेजर पुनीत और रोहतास को नियुक्त किया गया है।

हरियाणा एथलेटिक्स के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) द्वारा 40वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का पांच दिवसीय आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले से आठ खिलाड़ियों ने राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम में स्थान सुनिश्चित किया है। इनमें जेवलिन थ्रो में 20 साल के दीपांशु, हैप्टाथलान में 18 साल के विनय, 600 मीटर दौड़ में 16 साल के शौर्य और मिडले रिले व देव शाॅटपुट में भाग लेंगे। लड़कियों के वर्ग में 100 मीटर दौड़ और चार गुना 100 मीटर रिले रेस में 20 साल की मन्नत, 800 मीटर में पायल, तीन किलोमीटर दौड़ में मोनी और डिस्कस थ्रो में 18 साल की मन्नत फोगाट भाग लेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed