फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Eight and a half million people target vaccination, 22 percent have been met so far

साढ़े 8 लाख लोगों को वैक्सीनेशन का टारगेट, अब तक 22 प्रतिशत हुआ पूरा, अब तक 200365 को लगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Eight and a half million people target vaccination, 22 percent have been met so far
संदीप भौरिया
विज्ञापन

पानीपत। जिले में अभियान के शुरू होने के 98 दिन में टारगेट के अनुसार अब तक 22 प्रतिशत लोगों को ही कोरोना वैक्सीन लगी है। विभाग ने 18 से अधिक आयु वाले साढ़े आठ लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अब तक 200365 लोगों को ही वैक्सीन लगाई गई है। इनमें 90494 पुरुष व 76436 महिलाएं शामिल हैं। अब तक 60 से अधिक आयु के 53961 बुजुर्गों ने, 45-60 आयु वर्ग के 67275 लोगों ने 18-44 आयु वर्ग के 42590 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। अब तक 162670 लोगों को कोविशील्ड व 33019 को को-वैक्सीन लगी है। पानीपत वैक्सीनेशन के मामले में प्रदेश में आठवें स्थान पर है। विभाग अब तक अपेक्षा के अनुसार वैक्सीनेशन नहीं कर पाया है। इसका मुख्य कारण वैक्सीन की कमी व पात्रों को अप्वाइंटमेंट लेने में दिक्कत होना है। वैक्सीन लगवाने के मामले में युवाओं में जोश जरूर नजर आया है। पिछले 24 दिन में 1895 की औसत से युवाओं ने वैक्सीन लगवाई है। महिलाएं भी वैक्सीनेशन कराने में पीछे नहीं हैं।
वैक्सीन की दोनों डोज लेने वालों में से मात्र 20 हुए संक्रमित
कोरोना वैक्सीन के परिणाम भी बेहतरीन रहे हैं। अब तक 45 हजार लोगों का दोनों डोज का कोर्स पूरा हो चुका है। इनमें से 20 लोग ही ऐसे मिले जो दोबारा संक्रमित हुए, लेकिन वायरस उनको ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाया। पांच दिन में ही उनकी दोबारा रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में नाममात्र हुआ वैक्सीनेशन
स्वास्थ्य विभाग ने 16 फरवरी को अभियान के शुरूआत में ही निजी अस्पतालों की बैठक लेकर वैक्सीनेशन करने के आदेश दिए थे, लेकिन निजी अस्पतालों ने न तो इसमें रुचि दिखाई और न ही लोग यहां वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे। निजी अस्पतालों में महज साढ़े 5 हजार लोगों ने ही वैक्सीन लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग को अब तक मिल चुकी हैं 2 लाख 15 हजार डोज
स्वास्थ्य विभाग को अब तक मुख्यालय की ओर से 2 लाख 15 हजार डोज मिल चुकी हैं। इसमें से 1 हजार से अधिक डोज व्यर्थ हो गई। अब भी विभाग के पास लगभग 13 हजार डोज बची हुई हैं।

लोगों से अपील अधिक से अधिक संख्या में लगवाएं वैक्सीन : डॉ. पासी
स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि हर पात्र को वैक्सीन लगे। विभाग शिक्षण संस्थानों में भी कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। विभाग के पास वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। लोगों का वैक्सीन को लेकर भ्रम धीरे धीरे दूर भी हुआ है। वैक्सीन के बेहतरीन परिणाम भी सामने आए हैं।
डॉ. मनीष पासी, नोडल अधिकारी, वैक्सीनेशन अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed