फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Eight and a half lakh rupees were stolen by stopping the yarn businessman's car

Panipat News: यॉर्न कारोबारी की कार रुकवाकर साढ़े आठ लाख रुपये उड़ाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Eight and a half lakh rupees were stolen by stopping the yarn businessman's car
पानीपत। जीटी रोड पर टीवीएस शोरूम के पास धागा कारोबारी को बाइक सवार तीन युवकों ने जाल में फंसाकर कार से साढ़े आठ लाख रुपये नकदी से भरा बैग उड़ा दिया। उद्यमी ने बताया कि आरोपियों ने कार पर ऑयल डालकर बोनट की तरफ इशारा किया और आगे निकल गए। उसने कार रोक कर बोनट चेक किया, लेकिन कुछ नहीं मिला। वह गाड़ी के अंदर गया तो बैग चोरी मिला। उसने मामले की शिकायत सेक्टर-29 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन




सेक्टर-29 थाने की पुलिस को दी शिकायत में मॉडल टाउन निवासी विमल गोयल ने बताया कि 29 मई की शाम करीब 4:30 बजे वह सेक्टर-29 स्थित अपनी फैक्टरी से गाड़ी में सवार होकर घर के लिए निकला था। अनाज मंडी यू-टर्न कर गोहाना मोड़ की तरफ जाने लगा तो वहां एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने गाड़ी के बोनट की तरफ इशारा किया। इसके बाद उसने अपनी गाड़ी को जीटी रोड पर शोरूम के सामने रोका। वहां गाड़ी से नीचे उतरकर वह गाड़ी का बोनट खोलकर चेक करने लगा। जब वह वापस गाड़ी के अंदर लौटा तो देखा कि गाड़ी में रखा बैग गायब है। बैग में करीब साढ़े आठ लाख रुपये नकदी और जरूरी दस्तावेज थे। इसके अलावा लंच बॉक्स भी चोरी हो गया था। विमल ने बाइक सवार युवकों पर चोरी का शक जताया है।
विज्ञापन




कारोबारी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




- राकेश शर्मा, प्रभारी, सेक्टर 29 थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed