फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Eid ul Azha today, Namaz from 7:45 to 7:15 in the morning

Panipat News: ईद उल अजहा आज, सुबह पौने सात से सवा सात बजे तक नमाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Eid ul Azha today, Namaz from 7:45 to 7:15 in the morning
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। ईद उल अजहा सोमवार को है। शहर समेत जिले की मस्जिद में नमाज का लोगों की सुविधा को देखते हुए अलग-अलग समय रखा है। पहली नमाज पौने सात बजे होगी और अंतिम नमाज सवा सात बजे होगी। मौलवियों ने गर्मी को देखते हुए नमाज का समय सुबह ही रखा है। इसके बाद सामूहिक भोज अलग-अलग स्थानों पर रखा गया है।

ईदगाह कॉलोनी स्थित मस्जिद समेत शहर कई मस्जिद में ईद उल अजहा की तैयारी को लेकर रविवार को बैठक की गई। मौलवी व अन्य मौजिज लोगों ने हर विषय पर बारीकी से चर्चा की। इनमें गर्मी के चलते नमाज का समय सुबह जल्द कराने का फैसला लिया। ईदगाह कॉलोनी स्थित मस्जिद के मौलवी मौलाना सादिक ने बताया कि लोगों की सुविधा को देखते हुए मस्जिद में नमाज का समय अलग-अलग रखा गया है। ईदगाह स्थित मस्जिद में सुबह 6:45 बजे नमाज होगी। इसके अलावा किसी में सात बजे रखी गई है। सवा सात बजे तक सभी मस्जिद में नमाज होगी। शहर की बजाय लोग यूपी के अपने गांवों में कुर्बानी को जाएंगे। जिले में पत्थरगढ़ और गढ़ी बेसक समेत कई गांवों में कुर्बानी दी जाएगी। कुछ लोग सामूहिक रूप से कुर्बानी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed