फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Efforts continue for Vinod Kharb's arrest

विनोद खरब की गिरफ्तारी का प्रयास, पुलिस की दबिश जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Efforts continue for Vinod Kharb's arrest
पानीपत। सरकारी नौकरियों की खरीद-फरोख्त के बहुचर्चित मामले में आरोपी विनोद खर्ब अब अंडरग्राउंड हो चुका है। विनोद प्रयास कर रहा है कि उसे सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल जाए। दूसरी ओर पंचकूला पुलिस लगातार आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। जिला पुलिस भी सहयोग के लिए तैयार है। उसके मतलौडा स्थित नारा गांव में सीआईडी भी सक्रिय है। विनोद खरब ने जमानत के लिए न्यायालय में अर्जी लगाई है, जिसकी सुनवाई नौ सितंबर को होने की बात कही जा रही है। अब निगाहें इस पर हैं कि खर्ब को जमानत मिलेगी या गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन

विनोद खर्ब के मामले में उसके जानने वाले तक बात करने से कतरा रहे हैं। भाजपा नेता भी बचते नजर आ रहे हैं। उसके पार्टी से निष्कासन से लेकर दोबारा एंट्री तक को लेकर चर्चाएं गर्म हैं। लोगों का कहना है कि जब विनोद खर्ब के बारे में जानने के बाद भाजपा ने उसे पार्टी से छह साल के लिए निकाला था तो दोबारा उसकी एंट्री किसके इशारे पर और क्यों करवाई गई।
विज्ञापन

आरोपी विनोद खर्ब का फोन बंद मिला। उसका व्हाट्सएप पर भी बंद है। माना जा रहा है कि गिरफ्तारी के बचने के लिए विनोद अपना फोन बंद कर चुका है। अब पुलिस की उनकी कॉल डिटेल तक खंगाल रही है। इसके अलावा उनके संभावित ठिकानों पर भी लगातार छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
पुलिस तत्पर : एसपी
इस मामले में जिला पुलिस पंचकूला पुलिस के साथ सहयोग के लिए तैयार है। इस संबंध में पंचकूला पुलिस से लगातार संपर्क साधा जा रहा है।
- शशांक कुमार सावन, एसपी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed