फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Effort to make Yamuna water potable

Panipat News: यमुना के पानी को पीने योग्य बनाने की कवायद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Effort to make Yamuna water potable
पानीपत। यमुना के पानी को स्वच्छ बनाने के लिए सरकार एक्शन में आ गई है। मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने शनिवार को उपायुक्त के कैंप कार्यालय में यमुना एक्शन प्लान के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर इसकी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने एक कमेटी भी गठित की है जो धरातल पर जाकर काम करेगी और एक सप्ताह में रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंपेगी। राजेश खुल्लर ने कहा कि पानीपत में यमुना के पानी को पीने योग्य बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जाएंगे और धरातल पर काम करने के बाद इसकी एक विस्तृत रिपोर्ट बनाई जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान यमुना में जहरीला पानी छोड़ने का मामला लगातार उछला था। अब मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यमुना के संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हम सबको पर्यावरण के साथ जल के महत्व को भी समझना चाहिए। जल हमारे शरीर के लिए भोजन की तरह आवश्यक है। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर को आश्वासन दिया कि निगम, सिंचाई विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पंचायती राज से जुड़े अधिकारी यमुना से लगते क्षेत्रों का दौरा कर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगे। जिसमें सभी तकनीकी बिंदू शामिल होंगे। इस पर गहनता के साथ विचार-विमर्श कर रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी जाएगी। खुल्लर ने कहा कि रिपोर्ट सही तथ्यों पर आधारित हो और उसमें कोई चूक नहीं होनी चाहिए। इस मौके नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज यादव, एसडीएम समालखा अमित कुमार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी भूपेंद्र सिंह, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेश सैनी, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजय शर्मा, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार और नगर निगम के डीएमसी अरुण भार्गव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed