फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Effigy burnt in protest against the budget

Panipat News: बजट के विरोध में फूंका पुतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Effigy burnt in protest against the budget
पानीपत। वामपंथी दल, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ने संयुक्त रूप से केंद्र व हरियाणा सरकार के बजट की निंदा करते हुए लघु सचिवालय के सामने सरकार का पुतला फूंका। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने गीता कॉलोनी स्थित स्वतंत्रता सेनानी शिव वर्मा स्मारक से शवयात्रा निकाली। वामपंथी दल जीटी रोड पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय के सामने पुतला दहन किया।
विज्ञापन

जिला सचिव सुनील दत्त ने कहा कि केंद्रीय बजट व हरियाणा सरकार का जन विरोधी बजट बेरोजगारी और भूख की बड़ी समस्या के बारे में कुछ भी करने में विफल है। यह बजट ग्रामीण लोगों की आजीविका पर एक खुला हमला है, क्योंकि मनरेगा के लिए बजट में 33 प्रतिशत की कमी की गई है। सीपीआई जिला सचिव एडवोकेट पवन सैनी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में उच्च बेरोजगारी दर बजट से खाद्य सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। साथ ही खाद्य सब्सिडी के बजट में पिछले वर्ष की तुलना में 31 प्रतिशत की कमी की गई है। इस अवसर पर अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन जिला सचिव एडवोकेट दयानंद पंवार, संयुक्त सचिव राजेंद्र, खेत मजदूर यूनियन जिला अध्यक्ष रोहतास, अखिल भारतीय किसान सभा जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र मलिक, किसान सभा जिला सचिव राजपाल, सीटू जिला सचिव जयभगवान, पूर्व सरपंच मंगतराम हड़ताड़ी, हरियाणा किसान सभा जिला प्रधान सेवा सिंह मलिक, सचिव मामचंद सैनी, एडवोकेट रामरतन सैनी, रामकुमार यादव, गुलाब, कर्मबीर, नवीन सपड़ा, जनवादी महिला समिति जिला सचिव पायल, किसान नेता कवर सिंह, रामदास, सतपाल , रामचंद्र व प्रेम चौकीदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed