फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Effigies will be 60 feet tall on Dussehra, artisans started work

Panipat News: दशहरा पर 60 फीट के होंगे पुतले, कारीगरों ने शुरू किया काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Effigies will be 60 feet tall on Dussehra, artisans started work
पानीपत। दशहरा पर इस बार पुतलों की लंबाई 60 फीट रखी जाएगी। आगरा के कारीगरों ने पानीपत में आकर पुतले बनाने का काम शुरू कर दिया है। अगले 10 दिन में पुतलों का ढांचा तैयार कर दिया जाएगा। इसके साथ 12 अक्टूबर के दशहरा को लेकर कमेटियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

श्रीराम दशहरा कमेटी बरसत रोड की आम बैठक रविवार को बरसत रोड स्थित श्रीराम सेवा दल धर्मशाला में की गई। इसकी अध्यक्षता प्रधान भीम सचदेवा ने की। जिसमें दशहरा को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। बैठक की शुरुआत हनुमान चालीसा के पाठ के साथ की गई। भीम सचदेवा ने कहा कि कोई भी आयोजन सहयोग के साथ पूरा होता है। दशहरा आयोजन बड़े स्तर पर किया जाता है। इसमें प्रत्येक सदस्य को मिलकर काम करना होगा। इसके बिना आयोजन सफल नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि इस बार दशहरा का आयोजन नए स्थल पर होगा। ऐसे में सबकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मुख्यातिथियों व गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। इसको लेकर निमंत्रण-पत्र बनाने का काम शुरू किया गया है। वरिष्ठ सदस्य सुभाष बठला ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्हाेंने बताया कि पुतले बनाने का काम शुरू कर दिया है। कारीगर पानीपत में लगातार काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

महासचिव सुभाष गुलाटी ने बताया कि 12 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। इस पर यमुना एंक्लेव गेट नंबर-1 के सामने वाले बड़े मैदान में दशहरा मनाया जाएगा। इसके लिए आर्किटेक्ट से नक्शा बनवा लिया गया है। आम जनता के लिए, हनुमान स्वरूप, श्रीराम की झांकी और विशिष्ट अतिथियों के लिए अलग-अलग गेट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवक्ता भूषण मदान ने कहा कि इसके लिए भव्य मंच बनाया जाएगा। सभी रास्तों को ठीक कराया जा रहा है। इससे हनुमान स्वरूपों और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। सभी रास्तों पर सुंदर तोरण द्वार बनाए जाएंगे। श्रीराम सेवादल के प्रधान हरबंस आनंद ने सभी सदस्यों का स्वागत किया और श्रीराम दशहरा कमेटी के साथ मिलकर त्योहार मनाने का फैसला लिया। इस मौके पर मनोहर लाल शर्मा, राजकुमार जैन, राधेश्याम नासा, दिनेश खुराना, लोकेश झांब, बंटी चुघ, सतीश सुखीजा, सुनील थम्मन व हरीश अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed