फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Effigies of Trump and Modi burnt in protest against India-US trade deal

Panipat News: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में ट्रंप व मोदी का पुतला फूंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 03:46 AM IST
विज्ञापन
Effigies of Trump and Modi burnt in protest against India-US trade deal
समालखा। भारतीय किसान यूनियन ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में शुक्रवार को लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।
विज्ञापन

यूनियन के जिला प्रधान रामसिंह कुंडू ने कहा कि संगठन लंबे समय से किसानों, मजदूरों और आम जनता के मुद्दों के लिए शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहा है। उनका आरोप है कि प्रस्तावित ट्रेड डील से देश के कृषि क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए इसे सार्वजनिक कर किसान संगठनों से व्यापक चर्चा की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि किसानों के हितों की अनदेखी की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यूनियन ने अपनी मांगों में सभी फसलों पर एमएसपी खरीद गारंटी कानून लागू करने, किसानों की संपूर्ण कर्ज माफी, बीज व बिजली बिल में राहत तथा किसानों, मजदूरों और आमजन के लिए मुफ्त व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग दोहराई। इस मौके पर संगठन सचिव रामवीर रुहल, महासचिव राजू मलिक, विक्रम मलिक, युवा जिला प्रधान विकास छौक्कर, रवींद्र भारतीय व विनोद निर्वाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed