फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Effect of rain in Haryana, Roadways going only till Kundli border, some relief from opening of Chandigarh

हरियाणा में बारिश का असर: दिल्ली नहीं कुंडली बॉर्डर तक ही जा रही रोडवेज, चंडीगढ़ रूट खुलने से थोड़ी राहत

Thu, 13 Jul 2023 11:29 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 13 Jul 2023 11:29 AM IST
सार

दिल्ली में कश्मीरी गेट के पास इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) में पानी भरने से हरियाणा जीटी रोड से दिल्ली के लिए बस सेवा बंद कर दी गई है। दिल्ली टर्मिनल से जानकारी मिलने के बाद बस सेवा बंद कर दी गई। वहीं सिंघु बॉर्डर से दिल्ली में भारी वाहनों को भी नहीं जाने दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Effect of rain in Haryana, Roadways going only till Kundli border, some relief from opening of Chandigarh
सोनीपत बस स्टैंड पर फंसे यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली आईएसबीटी पर जलभराव और जाम के चलते गुरुवार को सुबह दिल्ली में रोडवेज बसों का संचालन रोक दिया गया है। पानीपत रोडवेज डिपो से रवाना हुई बसें कुंडली बाॅर्डर पर ही सवारियों को उतार कर वापिस लौट गई। दिल्ली जाने के लिए यात्री बॉर्डर पर प्राइवेट वाहनों की तलाश करते दिखाई दिए।

विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
पानीपत डिपो के स्टैंड इंचार्ज संदीप ने बताया कि दिल्ली में बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया है। मुख्य मार्गों पर जाम के कारण वाहन सड़कों पर रेंग-रेंग कर चल रहे हैं। सिंघु बॉर्डर के पास भी वाहनों की जाम भयानक स्थिति बनी हुई है। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर बसों को कुंडली बॉर्डर से आगे नहीं जाने दे रहे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के भी 16 से अधिक रूट हैं बंद
कांवड़ यात्रा के चलते पानीपत डिपो की बसों का शामली रूट से संचालन बंद है। उत्तर प्रदेश के शामली, कैराना, कांधला, मुज्जफरनगर, बिजनौर, नजीबाबाद, कोटद्वार, रूद्रपुर, काशीपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, गजरौला, हलद्वानी, काठगोदाम, बरेली, बदायु रूट पर फिलहाल रोडवेज बसें नहीं जा रही। इन रूटों पर पहले पानीपत और दूसरे डिपो की मिलाकर 40 से अधिक बसें चलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबाला में थोड़ी राहत, चंडीगढ़ तक जा रही रोडवेज
अंबाला से आगे के क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति थोड़ी नियंत्रण में है। हाइवे से पानी उतरने के बाद बुधवार देर शाम रोडवेज बसों को चंडीगढ़ तक भेजा गया। जिससे यात्रियों ने थोड़ी राहत की सांस ली। बुधवार दोपहर तक स्थानीय रोडवेज बसें सिर्फ अंबाला तक ही जा रही थी। वहीं जम्मू, हिमाचल प्रदेश राज्यों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिस कारण दोनों ही राज्यों में पानीपत डिपो की बसों का संचालन बंद है।

महाप्रबंधक पानीपत रोडवेज डिपो के अनुसार
जलभराव के कारण दिल्ली जाने वाले यात्रियों को कुंडली बाॅर्डर पर उतारा जा रहा है। चालकों के मुताबिक दिल्ली में भारी जाम की स्थिति है। स्थिति सामान्य होते ही बसों को दिल्ली तक भेजा जाएगा। -कुलदीप जांगड़ा, महाप्रबंधक पानीपत रोडवेज डिपो।

यात्रियों की बढ़ी परेशानी

सोनीपत बस डिपो से दिल्ली की बस सेवा बंद कर दी गई है। जिससे बस स्टैंड में पहुंचे यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है। सोनीपत बस डिपो अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि आईएसबीटी में पानी भर गया है। जिससे वहां बसों का आवागमन रोक दिया गया है। दिल्ली के लिए कोई बस नहीं भेजी जा रही है। दिल्ली डिपो से अगली सूचना मिलने के बाद ही बस सेवा बहाल की जाएगी।

यात्रियों के अनुसार
बस स्टैंड में पहुंचे यात्रियों का कहना है कि बस सेवा बंद होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दिल्ली में सिंघु बॉर्डर से करनाल बाईपास तक वाहनों की कतार लग गई है। दिल्ली में भारी वाहनों को नहीं जाने दिया जा रहा है। अब सिंघु-कुंडली बॉर्डर पर भारी वाहनों को रोका जा रहा है। जिससे नेशनल हाईवे-44 पर वाहनों की कतार गई है। भारी वाहन सड़क किनारे खड़े होने से अन्य वाहन रेंगकर चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed