फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   education,panipat civic issue,panipat news,mission admition

आईटीआई संस्थानों में दाखिले के लिए अनिवार्य होगी फैमिली आईडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
education,panipat civic issue,panipat news,mission admition
पानीपत। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2021-22 के दाखिलों को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला लेने से अन्य दस्तावेजों के साथ फैमिली आईडी जरूरी होगी। इसके बिना दाखिला नहीं लिया जा सकेगा।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के दौर में बिना परीक्षा दिए हरियाणा बोर्ड के 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित होने के बाद अब विद्यार्थियों में तकनीकी शिक्षा हासिल करने के लिए आईटीआई संस्थानों में दाखिला लेने की होड़ मचेगी। विद्यार्थी आईटीआई संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। इसे देखते हुए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2021-22 के दाखिलों को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है। दाखिला प्रक्रिया में आवेदकों को कोई परेशानी न आए, इसके लिए विभाग ने विद्यार्थियों को अपने दस्तावेज पहले ही पूरे करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

आवेदकों के पास इन दस्तावेजों का होना अनिवार्य
राज्य के सभी राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में आगामी सत्र 2021-22 में दाखिला लेने के इच्छुक आवेदनकर्ता के पास अपना आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी एवं परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन संख्या बढ़ने से दाखिले के लिए बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
आईटीआई संस्थानों में अधिकांश बच्चे10वीं कक्षा के बाद ही दाखिला लेते हैं। इस बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बिना परीक्षा दिए ही घोषित कर दिया गया है। इसमें किसी भी बच्चे को फेल नहीं किया गया है। ऐसे में इस बार आईटीआई संस्थानों में भी दाखिला प्रक्रिया में आवेदकों में प्रतिस्पर्धा बढ़ने की संभावना है।

आईटीआई संस्थानों में दाखिले के लिए इस बार परिवार पहचान पत्र भी अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा आवेदक के पास अपना आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी होना जरूरी है, ताकि दाखिले के समय उन्हें कोई परेशानी न आए।
- डॉ. कृष्ण कुमार, प्राचार्य, जिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed