{"_id":"6694744589b1e3e55902ee27","slug":"education-ministry-will-check-the-system-of-schools-panipat-news-c-244-1-sknl1016-121138-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शिक्षा मंत्रालय जांचेगा स्कूलों की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शिक्षा मंत्रालय जांचेगा स्कूलों की व्यवस्था
विज्ञापन
पानीपत। प्रदेश सहित जिले में विद्यालय प्रबंध समिति के लिए प्रशिक्षण सह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 जुुलाई को पंचकूला व अंबाला से शुरू हो चुुका है। पानीपत व सोनीपत जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। प्रस्तावित प्रशिक्षण सह सम्मेलन का उद्देश्य सिस्टम को फिर से सक्रिय करना और सभी 22 जिलों में एसएमसी को मजबूत करना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने शेड्यूल जारी करते हुए आवश्यक निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम सुबह 10 से शाम करीब 6.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि स्कूलों की व्यवस्था जांचने के लिए शिक्षा मंत्रालय आगे आया है। शिक्षा के क्षेत्र में सुुधार के लिए हरियाणा शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा प्रदेश के सभी जिलों का दौरा करेंगी और एसएमसी सम्मेलन में भी शामिल होने की संभावना है। इस दौरे के दौरान उनके साथ शिक्षा विभाग के आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इन दौरों के दौरान शिक्षा मंत्री शिक्षकों, विद्यार्थियों व विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों से भी सीधे रूबरू होंगी। शिक्षा मंत्री के तीन अगस्त तक के प्रस्तावित दौरे को लेकर हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने शेड्यूल जारी किया है। सुबह व शाम के सत्र में वे जिलों में एसएमसी के करीब 1000 सदस्यों के अलावा डीईओ, डीईईओ और बीईओ से भी रूबरू होकर शिक्षा संसाधनों, सुुविधाओं और समस्याओं को जानेंगी। वहीं, छह श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली एसएमसी को शिक्षा मंत्री सम्मानित करेंगी।
बॉक्स
इन विषयों पर एसएमसी सदस्यों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
1. वार्षिक और सामाजिक लेखा परीक्षा आयोजित करने के साथ ही पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के लिए संपूर्ण वार्षिक वित्तीय ऑडिट और सामाजिक ऑडिट आयोजित करने की प्रक्रिया होगी
विज्ञापन
2. समावेशी शैक्षिक वातावरण को बढ़ावा देने के लिए विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए पर्याप्त सुविधाएं और सहायता सुनिश्चित करना।
3. छात्रों के सीखने के परिणामों को बेहतर बनाने के लिए शैक्षणिक गतिविधियों की नियमित समीक्षा और मूल्यांकन के लिए सर्वोत्तम अभ्यास।
4. एक अनुकूल शैक्षिक वातावरण प्रदान करने के लिए स्कूल के बुनियादी ढांचे की योजना, विकास और रखरखाव में एसएमसी की भूमिका पर ध्यान दिया जाएगा।
5. दीर्घकालिक शैक्षिक लक्ष्य निर्धारित करने और प्राप्त करने के लिए व्यापक स्कूल विकास योजनाएं विकसित करना।
6. शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के दिशानिर्देशों को समझना और लागू करना।
शिक्षा मंत्री के आगामी प्रस्तावित दौरे-
तिथि जिले
17 जुलाई गुरूग्राम, नूह।
20 जुलाई कैथल, करनाल।
24 जुलाई महेंद्रगढ़, रेवाड़ी।
25 जुलाई भिवानी, चरखीदादरी।
27 जुलाई पानीपत, सोनीपत।
31 जुलाई रोहतक, झज्जर।
02 अगस्त फतेहाबाद, सिरसा।
03 अगस्त जींद, हिसार।
वर्जन-
विद्यालय प्रबंध समिति के प्रशिक्षण व सम्मान के लिए जिला स्तर पर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। पानीपत व सोनीपत जिले में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। वहीं, शिक्षा मंत्री द्वारा भी विभिन्न जिलों का दौरा कर एसएमसी व शिक्षा अधिकारियों से रूबरू हो शिक्षा संसाधनों, सुुविधाओं और समस्याओं को जानेंगी। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद से कार्यक्रम का शेड्यूल जारी किया है।
- संदीप कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।