{"_id":"67798f5b67a19b0c8904c6a0","slug":"education-ministers-brother-welcomed-sania-panchal-in-panipat-panipat-news-c-244-1-pnp1006-130092-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शिक्षा मंत्री के भाई ने सानिया पांचाल का पानीपत में किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शिक्षा मंत्री के भाई ने सानिया पांचाल का पानीपत में किया स्वागत
विज्ञापन
पानीपत। कश्मीर से कन्या कुमारी तक चार हजार किलोमीटर पैदल मैराथन पर निकली सानिया पांचाल शनिवार को पानीपत पहुंची। उनका विश्वकर्मा पांचाल सभा और अन्य संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। पगड़ी, फूल माला, नोटों की माला व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
हरियाणा के शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा के बड़े भाई हरपाल ढांडा मुख्यातिथि और विशिष्ठ अतिथि भाजपा नेता कृष्ण आर्य रहे। जबकि अध्यक्षता विश्वकर्मा पांचाल सभा के चेयरमैन विनोद पांचाल ने की। राजस्थान के रॉयल सैनिक स्कूल परभासर जिला डिडवाना कुंचामन में नौवीं कक्षा की छात्रा सानिया ्पांचाल ने 13 दिसंबर को लाल चौक श्रीनगर से मैराथन की शुरूआत की थी। वे जम्मू-कश्मीर, पंजाब, चंडीगढ़ होते हुए हरियाणा के विभिन्न जिलों से होते हुए पानीपत पहुंची हैं। सैनिक स्कूल के स्टाफ के सदस्य प्रताप सिंह, विपिन स्वामी व तीन छात्र अनवेश शुक्ला, जय प्रताप, चित्रांस भी सानिया पांचाल के साथ चल रहे हैं।
वह प्रतिदिन 40 से 50 किलोमीटर का सफर तय करती हैं। सानिया पांचाल ने कहा कि वह देश की सभी बेटियों को संदेश देना चाहती हैं कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं। वे किसी न किसी कार्य में उतरें और अपना नाम रोशन करें। हरपाल ढांडा ने कहा कि सानिया पांचाल का कम उम्र में ही मैराथन का निर्णय लिया है। वह बहुत ही सराहनीय है। पिता सुरेश पांचाल ने बताया कि सानिया को हर राज्य में पूरा मान-सम्मान मिल रहा है। हरियाणा के बाद राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक व तमिलनाडु के कन्याकुमारी में 121 दिन में पहुंचने का लक्ष्य है। इस अवसर पर शाकुंभरी सेवा मंडल के प्रधान महेंद्र गोयल, राजकुमार पांचाल माजरी, नीरज पांचाल, टीवी कलाकार मनोज पांचाल, सतपाल पांचाल बालू, रतन पांचाल, रतन सिंह, विजय मेहता, राजपाल बंसल, बबलू, सोनू पांचाल, सचिन पाल एडवोकेट, शिवम, मोहन लाल, धमेंद्र इंसा मौजूद रहे।