फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Education Minister's booth outside the corporation, Vij and Nitish voted with their sons

Panipat News: शिक्षा मंत्री का बूथ निगम से बाहर, विज और नीतिसेन ने बेटों के साथ किया मतदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Education Minister's booth outside the corporation, Vij and Nitish voted with their sons
पानीपत। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा अपना बूथ निगम क्षेत्र से बाहर होने के चलते मतदान नहीं कर पाए। वहीं पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, वरिष्ठ भाजपा नेता नीतिसेन भाटिया ने अपने बेटों के साथ मतदान किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री बलबीर पाल शाह ने राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल स्थित बूथ पर मतदान किया।
विज्ञापन



नगर निगम चुनाव में मतदान लिए आम से लेकर खास में मतदान का उत्साह देखने को मिला। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने अपने सुपुत्र राहुल विज के साथ मॉडल टाउन के शिवाजी स्टेडियम स्थित बूथ पर मतदान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को मतदान करना चाहिए। वह अपने वोट से अपनी पसंद के उम्मीदवार को चुनता है। विधायक प्रमोद विज की धर्मपत्नी नीरू विज ने अपनी पुत्रवधू आशिमा विज के साथ मतदान किया।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री बलबीर पाल शाह का मतदान पुराने शहर में है। वे मॉडल टाउन स्थित आवास से रविवार को मतदान के लिए बूथ पर पहुंचे। उन्होंने यहां मतदान किया और लोगों का हालचाल जाना। भाजपा के व्योवृद्ध नेता नीतिसेन भाटिया ने अपने सुपुत्र नवीन भाटिया के साथ मतदान किया। उन्होंने बताया कि वे हर चुनाव में मतदान करते हैं। निगम चुनाव शहर के लोगों का नजदीकी होता है। उन्होंने आगे आकर मतदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed