{"_id":"57152ca34f1c1b1c108b45cd","slug":"education-minister-allegations-advocate-panipat-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला वकील बोली पूरा सिवाह गांव घमकी देने घर आ गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला वकील बोली पूरा सिवाह गांव घमकी देने घर आ गया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
आरोप
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जीटी रोड खादी आश्रम के सामने एक महिला वकील के साथ कहासुनी व उसकी बहन के अपहरण के प्रयास का मामला कष्ट निवारण समिति की मीटिंग में भी उठ गया। महिला वकील ने कहा कि पूरे घटनाक्रम के बाद उसके घर पर पूरा सिवाह गांव आकर बैठ गया। कुछ लोग उसके पिता की दुकान के काउंटर पर रिवाल्वर रखकर धमकी दे रहे हैं। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। शिक्षा मंत्री महिला वकील की बात सुनकर बोले किसी एक व्यक्ति के आरोप से पूरे गांव को बदनाम नहीं करना चाहिए। सिवाह गांव ने तो जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान पूरे पानीपत शहर को बचाया है। वहीं आरोपी पक्ष के परिजन भी शिक्षा मंत्री के सामने पेश हुआ और अपनी बात रखी। उन्होंने महिला वकील पर पूरे परिवार को बदनाम करने का आरोप लगाया।
महिला वकील की अपील को कष्ट निवारण समिति की बैठक में नौवें नंबर पर रखा गया। महिला वकील ने शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के सामने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि तीन पुलिसकर्मियों के लड़के व उनके एक रिश्तेदार ने जीटी रोड पर बीच में ही रोक लिया और उनके साथ मारपीट की और उसकी बहन के अपहरण का प्रयास किया। थाना चांदनी बाग पुलिस ने उसके बयानों पर ठीक से मुकदमा दर्ज नहीं किया।
पुलिस अधिकारी आरोपियों को बचाने में लगी हुई है। महिला वकील ने कहा कि मामले के बाद पूरा सिवाह गांव उठकर उनके घर पर आ गया। कुछ व्यक्ति उसके पिता की दुकान पर पहुंचे और काउंटर पर रिवाल्वर रखकर परिवार को आराम से रहकर पालने की धमकी देते हैं। इसके अलावा उन पर दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस भी इसमें निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही। महिला वकील की बात सुनकर शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास बोले की आपके लड़कों पर आरोप ठीक हो सकते हैं, लेकिन एक-दो व्यक्ति के कामों पर पूरे गांव को बदनाम करना ठीक नहीं है। सिवाह गांव ने जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान पूरे पानीपत शहर को बचाया है। आज शहर का हर व्यक्ति सिवाह के ग्रामीणों की सराहना कर रहा है।
विज्ञापन
इस पर वकील कुछ शांत हुई। शिक्षा मंत्री ने वकील के मामले की जांच कर रहे डीएसपी मुख्यालय एवं क्राइम जोगिंद्र राठी से जांच लेकर डीएसपी शहर दलबीर सिंह को जांच सौंपी। शिक्षा मंत्री ने डीएसपी शहर दलबीर सिंह को जांच पूरी कर अगली बैठक में पूरी रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए।
आरोपी लड़के के पिता व परिवार के लोग भी हुए पेश
वहीं आरोपी लड़कों में एक के पिता व उसके परिवार के बाकी सदस्य भी शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के सामने कष्ट निवारण समिति की मीटिंग में पेश हुए और अपना पक्ष रखा। उसके पिता ने कहा कि उसके लड़के की शहर में स्पोर्ट्स की दुकान है। वह घर से दुकान व दुकान से सीधा घर जाता है। उनका महिला वकील के भाई के साथ कुछ विवाद है।
महिला वकील ने उस दिन अपने भाई के साथ कहासुनी को लेकर इस तरह का ड्रामा रचा। वकील ने खुद अपनी स्कूटी उनकी गाड़ी के सामने अड़ाई और उनके लड़कों को बीच सड़क पर थप्पड़ मारे। वे फिर भी महिला वकील से माफी मांगने गए। उसके बाद वे उनके घर नहीं गए। उन पर लगाए गए सब आरोप बेबुनियाद हैं।