फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Education department strict, tightens noose on arbitrariness of private schools

Panipat News: शिक्षा विभाग सख्त, निजी स्कूलों की मनमानी पर कसा शिकंजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Education department strict, tightens noose on arbitrariness of private schools
पानीपत। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पहले शिक्षा विभाग ने निजी विद्यालयों पर सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने शुक्रवार को पानीपत खंड के सभी निजी स्कूल संचालकों और प्राचार्यों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

बैठक का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, अनुशासन और गुणवत्ता सुनिश्चित करना रहा। डीईओ बूरा ने बताया कि सबसे पहले सरकारी अवकाश को लेकर निर्देश दिए गए कि सभी निजी विद्यालय सरकारी छुट्टियों के दिन पूर्णतः बंद रहेंगे। किसी भी प्रकार का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित विद्यालय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में स्पष्ट किया गया कि सभी स्कूलों में केवल एनसीईआरटी की पुस्तकें ही लागू होंगी। किसी भी अभिभावक को एक ही दुकान से किताबें खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा और निजी प्रकाशकों की पुस्तकों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। फीस वसूली केवल फॉर्म-6 के अनुसार ही की जाएगी।विद्यालयों को अपनी मान्यता के अनुसार ही कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed