फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Education Department extended the date of updating the list till July 15

शिक्षा विभाग ने 15 जुलाई तक बढ़ाई लिस्ट अपडेट करने की तिथि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Education Department extended the date of updating the list till July 15
विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने आदान-प्रदान प्रक्रिया के तहत बच्चों को पहुंचाई गई पुस्तकों की जानकारी गूगल लिंक पर अपलोड करने की तिथि 15 जुलाई तक बढ़ा दी है। इससे पहले विभाग ने पुस्तकों की जानकारी 5 जुलाई तक अपलोड करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक विद्यालयों द्वारा लिस्ट अपलोड नहीं की गई है। विभाग ने रिमाइंडर जारी करते हुए 15 जुलाई तक लिस्ट अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। अभी तक 30 प्रतिशत बच्चों तक ही पुरानी पुस्तकें पहुंच पाई हैं।
विज्ञापन

मार्च 2020 में कोरोना महामारी का प्रकोप शुरू होने के बाद ज्यादातर शिक्षण संस्थान बंद रहे हैं। सत्र 2021-22 शुरू होने के बाद कोरोना की दूसरी लहर आने से स्कूल एक बार फिर बंद कर दिए गए। कोरोना संक्रमण के बढ़ने से शिक्षा विभाग शिक्षा अधिनियम के तहत बच्चों को पुस्तकें भी वितरित नहीं कर पाया। वहीं, परिस्थितियों को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों में समय से पहले ही ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिए थे। अब कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए विभाग ने स्कूलों को फिलहाल न खोलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने 28 जून को पत्र जारी कर शिक्षकों की आदान-प्रदान की गई पुस्तकों की सूची गूगल लिंक पर 5 जुलाई तक अपलोड करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अधिकतर विद्यालयों की ओर से अभी तक यह कार्य पूरा नहीं किया गया है। विभाग ने सूची अपलोड करने के लिए समय सीमा 15 जुलाई तक बढ़ा दी है। सभी विद्यालयों को तय समय में सूची अपलोड करने का काम पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रमेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed