{"_id":"67093c907747645da008d67c","slug":"ed-team-reached-at-residence-of-samalkha-former-congress-mla-dharam-singh-chhaukkar-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED Raid: हरियाणा में कांग्रेस विधायक के आवास पर ईडी की रेड, चार गाड़ियों में आए अधिकारी, दो घंटे चली जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ED Raid: हरियाणा में कांग्रेस विधायक के आवास पर ईडी की रेड, चार गाड़ियों में आए अधिकारी, दो घंटे चली जांच
Fri, 11 Oct 2024 10:22 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 11 Oct 2024 10:22 PM IST
सार
हरियाणा कांग्रेस के पूर्व विधायक के घर पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम पहुंची है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक के घर के बाहर ईडी टीम की गाड़ियां।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा कांग्रेस के पूर्व विधायक के घर पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम पहुंची है। शुक्रवार शाम पानीपत के समालखा से कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पहुंची है। चार गाड़ियों में देर शाम करीब साढ़े सात बजे टीम उनके घर पहुंची। ईडी की टीम सीधे धर्म सिंह छौक्कर के आवास पर पहुंची और अभी अंदर जांच चल रही है।
लगभग दो घंटे तक ईडी की टीम पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर की कोठी पर मौजूद रही। हालांकि टीम ने घर पर क्या जांच की और किस मामले में टीम पहुंची थी इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। रात 9:30 बजे टीम यहां से वापस चली गई।