फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Earlier festivals were celebrated with family only, now distances have increasedEarlier festivals were celebrated with family only, now distances have increased

Panipat News: पहले परिवार के साथ ही मनाए जाते थे त्योहार, अब बढ़ी दूरियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Earlier festivals were celebrated with family only, now distances have increasedEarlier festivals were celebrated with family only, now distances have increased
सस्मिता । स्रोत : स्वयं
गोपाल कॉलोनी की लवली कपूर ने बताया कि सावन के महीने से त्योहार की शुरूआत मानी जाती है। पहले लोगों में भाईचारे की भावना ज्यादा होती थी। परिवार के साथ लगाव ज्यादा होता था। सभी त्योहारों को परिवार के साथ मनाया जाता था। सुविधाएं कम होती थी लेकिन समय लोगों में भाईचारा रहता था। समय के साथ जहां सुविधाएं बढ़ी हैं, वहीं लोगों के पास समय की कमी रहने लगी है जिससे वे परिवार के साथ त्योहार तक नहीं मना पा रहे हैं। व्यवस्थित जीवन, समय की कमी लोगों को परिवार से दूर कर रही है जिससे हमारे त्योहार भी अछूते नहीं रह पाए हैं। लोग त्योहार भी परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर नहीं बल्कि वीडियो कॉल के माध्यम से मना रहे हैं।
विज्ञापन

कम होने लगी त्योहारों की रौनक
आधुनिकता के दौर में जहां सुविधाएं बढ़ी हैं। वहीं लोगों के पास समय की कमी होने के कारण परिवार से दूरी बढ़ गई है। लोग काम के कारण परिवार से दूर रहने लगे हैं। यहां तक कि त्योहार भी परिवार के साथ नहीं मना पा रहे हैं। पहले लोगों के पास सुविधा कम होती थी ज्यादातर लोग खेती करते थे जिससे वे सभी त्योहार परिवार के साथ मना पाते थे। आज लोग काम करने के लिए दूसरे देश, दूसरे शहर-गांव में जा रहे हैं जिससे वे त्योहार पर भी परिवार के साथ समय नहीं व्यतीत कर पा रहे हैं। इसलिए अब त्योहारों की रौनक कम होने लगी है।
विज्ञापन

प्रस्तुति : सस्मिता, मॉडल टाउन

सस्मिता । स्रोत :  स्वयं

सस्मिता । स्रोत : स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed