फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   E rickshaw driver committed suicide by hanging himself

Panipat News: ई रिक्शा चालक ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
E rickshaw driver committed suicide by hanging himself
पानीपत। देशराज कॉलोनी की गली नंबर चार में एक ई- रिक्शा चालक ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक के इस कदम के पीछे के कारण अब तक स्पष्ट नहीं हुए हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया, पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


देशराज कॉलोनी निवासी दीपक कुमार (28) पेशे से ई- रिक्शा चालक था। वह आठ साल की बेटी व पांच साल के बेटे का पिता था। दीपक के चाचा बलवान ने बताया कि वीरवार सुबह आठ बजे दीपक काम पर गया था। वह दोपहर को ई- रिक्शा लेकर घर आया। उसकी पत्नी सिलाई सेंटर पर गई थी। बच्चे स्कूल में गए थे। दीपक अपने पहली मंजिल पर बने कमरे में गया और अंदर से कमरा बंद कर लिया । जब दीपक काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसे पिता चैन सिंह ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। खिड़की से झांककर देखा तो दीपक का शव पंखे पर फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed