फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dusyant chautala,panipat news,Deputy CM

डिप्टी सीएम के पहुंचने से पहले किसानों को हिरासत में लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Dusyant chautala,panipat news,Deputy CM
पानीपत, इसराना । डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के शनिवार को पानीपत में कष्ट निवारण समिति की मीटिंग में पहुंचने से पहले किसानों को हिरासत में ले लिया गया। डिप्टी सीएम के पहुंचने से पहले ही लघु सचिवालय के सामने सुबह करीब नौ बजे से वे एकत्रित होना शुरू हो गए थे। उनके हाथों में काले झंडे थे। इसराना में भी कॉलोनी के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम को किसानों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस ने करीब 50 किसानों व महिलाओं को हिरासत में लिया। उधर, पानीपत के किसानों ने चंडीगढ़ में रोष प्रदर्शन करते हुए वहां के डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। किसानों ने चंडीगढ़ में बिजली निगम के कार्यालय का भी घेराव किया। उधर, इसराना थाना पुलिस के एसएचओ अंकित कुमार का कहना था कि 15 पुरुष व आठ महिलाओं को हिरासत में लिया गया था। सुरक्षा के मद्देनजर ये कार्रवाई की गई थी। बाद में इनको छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की मीटिंग को देखते हुए डीसी व एसपी ने भारी पुलिस बल को तैनात किया था। पुलिस अधिकारियों ने किसानों को समझाया और लघु सचिवालय के गेट से दूर कर दिया। दुष्यंत चौटाला ने कष्ट निवारण समिति की बैठक में भाग लिया लेकिन प्रशासनिक सख्ती के चलते इस दौरान कोई विरोध नहीं हुआ। कार्यक्रम में सांसद संजय भाटिया, विधायक महिपाल ढांढा, विधायक प्रमोद विज, पंचायत विभाग के एसीएस अमित झा, विभाग के निदेशक आरसी विधान, डीसी सुशील सारवान, एसपी सुशांत कुमार सावन, जिला परिषद के सीईओ विवेक चौधरी व बीडीपीओ जितेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसराना कार्यक्रम का जमकर हुआ विरोध
इसराना में शनिवार को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला द्वारा मॉडल कॉलोनी के शिलान्यास कार्यक्रम की सूचना पर सुबह आठ बजे से ही भाकियू नेता किसानों के साथ शिलान्यास स्थल के पास जमा होने शुरू हो गए। इस दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस अधिकारियों ने किसानों से कई बार शिलान्यास स्थल के पास से हटने व एरिया खाली करने कहा। भाकियू किसानों के साथ हाथों में काले झंडे लिए विरोध करने पर अड़े रहे। सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे। तीन घंटे तक चले विरोध के बाद पुलिस ने किसानों को रोडवेज की दो बसों में भर कर हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जब कार्यक्रम का होल्डिंग लगाया जा रहा था तब किसानों ने पुरजोर विरोध किया व एक किसान ने चेताया अगर होल्डिंग लगा तो वह इसी स्थल पर फंदा लगा जान दे देगा। तब होल्डिंग लगाने का काम रोक दिया गया। पुलिस व किसानों में टकराव के बाद भाकियू के जिला सचिव हरिंदर राणा, प्रवक्ता प्रदीप जागलान, ब्लॉक मीडिया प्रभारी संदीप डोगर व उपप्रधान सत्यनारायण कुंडू समेत करीब कई दर्जन किसानों को हिरासत में भेज दिया। महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया। कुछ किसानों को हिरासत में लेने व कुछ को खदेड़ने के आधे घंटे बाद पहुंचे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने मॉडल कॉलोनी का शिलान्यास किया।
संयुक्त किसान मोर्चा तो चंडीगढ़ गया है ये किसान नहीं थे- चौटाला
इसराना में मॉडल कॉलोनी के शिलान्यास के बाद डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पत्रकारों के से कहा कि असली किसान तो संयुक्त मोर्चे की कॉल पर चंडीगढ़ गए हैं। विरोध करने वाले ये असली किसान नहीं बल्कि राजनीतिक विरोधी दलों से है। पंचायत चुनाव पर उन्होंने कहा कि राज्य चुनाव आयोग की सभी तैयारियां पूरी करने के आदेश दिए जा चुके हैं। जैसे ही सभी डीसी से रिपोर्ट मिल जाएगी तुरंत कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मॉडल कॉलोनी ग्रामीण एरिया में सभी मूलभूत सुविधाओं से लैस होगी। आने वाले समय मे बेहतर परिणाम सामने आएंगे।

जिले के किसानों की दो टुकड़ी ने किया इसराना व चंडीगढ़ में विरोध
जिले के किसानों की दो टुकड़ी ने इसराना व चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया। एक तरफ जिले के हजारों किसान रोष पत्र व बिजली निगम कार्यालय का घेराव करने के लिए चंडीगढ़ पहुंच गए तो दूसरी किसानों की टुकड़ी ने इसराना में उद्घाटन को रोकने व दुष्यंत चौटाला का विरोध करने के लिए इसराना पहुंच गई। इसराना में किसानों के प्रदर्शन को रोकने के लिए उद्घाटन स्थल से सैकड़ों किसानों को दो रोडवेज बसों में भरकर हिरासत में लिया गया जिसमें 20 से ज्यादा महिला किसान भी शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed