फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Due to small industry, the stoves of 10 lakh families are burning.

Panipat News: स्मॉल इंडस्ट्री की बदौलत जल रहा 10 लाख परिवारों के घर का चूल्हा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Due to small industry, the stoves of 10 lakh families are burning.
पानीपत। स्मॉल उद्योग टेक्सटाइल नगरी की लाइफ लाइन हैं। इससे पानीपत के 20 हजार छोटे उद्योगों और 10 लाख परिवारों के घरों का चूल्हा जल रहा है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश व दिल्ली के लोग इन उद्योगों से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं। इन उद्योगों से ही पानीपत को विश्व भर में एक अलग पहचान मिली हैं।
विज्ञापन

पानीपत में सबसे अधिक टेक्सटाइल, धागा व रग्ज की इंडस्ट्री हैं। स्मॉल इंडस्ट्री में तैयार उत्पाद 100 से अधिक देशों में निर्यात होते हैं। रग्ज उद्योगों में 35 देशों की कतरन आती है। यहां इससे रूई तैयार होती है। इन स्मॉल उद्योगों से ही पानीपत का घरेलू उत्पाद 90 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। पानीपत हर साल सरकार को 12 हजार करोड़ रुपये टैक्स के रूप में देता है। पानीपत गुरुग्राम के बाद सबसे अधिक टैक्स देने वाली सिटी है। पानीपत से हर साल 16 हजार करोड़ रुपये का निर्यात होता है। इनमें स्मॉल उद्योगों की बड़ी भूमिका है।
विज्ञापन



बॉक्स
पानीपत का धागा
पानीपत में धागे की 490 इकाइयां हैं। इन धागा इकाइयों ने 2021 में विश्व में सबसे अधिक धागे का उत्पादन कर कीर्तिमान स्थापित किया था। पानीपत में प्रतिदिन 30 लाख किलोग्राम धागे का उत्पादन होता है। पानीपत विश्व में बसे अधिक धागे का उत्पादन करने वाला हब है। पानीपत सबसे अधिक धागा बांग्लादेश, वियतनाम व मलेशिया में भेजता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

कुशन कवर, बाथमेट, बेडशीट व कंबल-

पानीपत की पहचान यहां के टेक्सटाइल उत्पाद हैं। जिसमें मुख्यत: कुशन कवर, बाथमेट, बेडशीट, कंबल, तौलिये व मैट हैं। पानीपत इन उत्पादों में चीन को कड़ी टक्कर देता है। पानीपत लगभग 105 देशों में अपने उत्पाद भेजता है। इन उत्पादों को अत्यधिक जर्मनी व तुर्की की मशीनों से तैयार किया जाता है।

बॉक्स

पावर लूम
पावर-लूम पानीपत का सबसे बड़ा सेक्टर है। ज्यादातर पावरलूम जैक्वार्ड से जुड़े होते हैं। जिससे बेड कवर, पर्दे, असबाब, कंबल आदि पर कई तरह के डिज़ाइन बनाए जाते हैं। बाजार की प्रतिस्पर्धा को बनाए रखने के लिए इस सेक्टर में 900 नए और सेकेंड हैंड शटल-लेस लूम भी जोड़े गए हैं। पावर-लूम उत्पाद मुख्य रूप से घरेलू बाज़ार के लिए हैं। आर्ट सिल्क, पॉलिएस्टर, एक्रेलिक और पॉलीप्रोपाइलीन और धागा इस सेक्टर के मुख्य कच्चे माल हैं। घटिया धागा स्थानीय घटिया कताई इकाइयों से उपलब्ध है और सिंथेटिक धागे स्थानीय व्यापारियों से प्राप्त किए जाते हैं। पावरलूम सेक्टर पानीपत क्लस्टर में लगभग एक लाख लोगों को रोज़गार देता है।


बॉक्स

कालीन उद्योग



यह एक श्रमिक उन्मुख उद्योग है और आसपास के गांवों से श्रमिक कालीन इकाइयों में काम करने के लिए पानीपत आते हैं। पानीपत में मुख्य रूप से दो प्रकार के कालीन बनाए जाते हैं। हाथ से बुने हुए कालीन और हथकरघा कालीन। जिले के हाथ से बुने हुए कालीन भारत में कुल कालीन उत्पादन में शीर्ष स्थान पर हैं। पानीपत अपने ऊनी गुच्छेदार कालीन के लिए भी प्रसिद्ध है और यह अंतरराष्ट्रीय बाजार की पूर्ति करता है। इसके लिए कच्चा माल न्यूजीलैंड, बीकानेर, जोधपुर और जम्मू और कश्मीर से मंगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed