{"_id":"670f066004db5b26090e45f4","slug":"due-to-laxity-at-the-checkpoints-the-system-appeared-ineffective-on-the-very-first-day-panipat-news-c-244-1-pnp1001-125895-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पहले दिन ही नाकों पर ढील के चलते व्यवस्था दिखी बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पहले दिन ही नाकों पर ढील के चलते व्यवस्था दिखी बेअसर
विज्ञापन
पानीपत। त्योहारी सीजन में बाजारों के रास्ते को वनवे बनाने और ऑटो, थ्री-व्हीलर और गाड़ियों की नो एंट्री का नियम धरातल पर पूरी तरह से लागू नहीं किया जा सका। पुलिस इंसार बाजार समेत अन्य बाजारों के नाकों पर बैरिकेडिंग करने तक सीमित रही। यहां पर ढील के चलते ई-रिक्शा, थ्री व्हीलर और गाड़ी पूरे दिन बाजार में घूमती रही। इनके चलते बाजार में पैदल चलने में भी जाम की स्थिति बनी रही। इस तरह पहले दिन ही व्यवस्था बेअसर रही। दोपहर के समय खरीदारों की संख्या बढ़ने से यह परेशानी और बढ़ गई। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने शाम के समय जीटी रोड लालबत्ती चौक पर बाजार का मुआयना किया और प्रधानों से बातचीत की। उन्होंने बुधवार को कुछ और बदलाव लाकर बेहतर व्यवस्था का भरोसा दिया।
इंसार बाजार समेत शहर के मुख्य बाजारों में मंगलवार को नया ट्रैफिक प्लान लागू किया गया। इंसार बाजार लालबत्ती चौक, पालिका बाजार, गुरुद्वारा रोड, एसडी कॉलेज रोड और सलारगंज गेट रोड को वनवे किया गया। यहां पुलिस ने एक तरफ बैरिकेडिंग की। शुरुआती समय में यहां पुलिसकर्मी तैनात रहे। कुछ देर बाद इसमें ढील बरतनी शुरू कर दी। इसके साथ ही रिक्शा, ई-रिक्शा चालकों समेत लोग गाड़ी लेकर बाजार में दाखिल हो गए। दोपहर के समय चौड़ा बाजार, इंसार बाजार की मुख्य सड़क, सलारजंग गेट सड़क पर हर दस कदम पर रिक्शा और ई-रिक्शा मिली। चौड़ा बाजार में दोपहर बाद दो बजे एक गाड़ी जाम का कारण बनी। गाड़ी में पीछे सामान भरा हुआ था। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बॉक्स
दोपहिया और दुकानों के बाहर अतिक्रमण
दुकानों के बाहर रेहड़ी लगी रही। इंसार बाजार से चौड़ा बाजार के किनारे स्थिति चिंताजनक रही। यहां फास्ट फूड की रेहड़ी लगाने के चलते जाम की स्थिति रही। इसके अलावा दुकानों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल और अन्य दोपहिया वाहन दुकानों के आगे खड़े होने से बाजार में कई बार जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
बॉक्स
पुलिस ने ये किए बदलाव
पुलिस और बाजार के प्रधानों ने वाहनों के आने के प्वाइंटों को जांचा। जिसमें सामने आया कि गुरुद्वारा रोड से चौड़ा बाजार होकर वाहन चालक अंदर आ रहे थे। इसके अलावा राम मंदिर वाली गली और सुखदेव नगर की गलियों से ई-रिक्शा चालक पहुंच गए थे। पुलिस ने बुधवार को यहां पर बैरिकेडिंग करने का फैसला लिया है।
वर्जन
बाजारों के प्रधानों के साथ चर्चा कर नया ट्रैफिक प्लान लागू किया है। पहले दिन स्थिति में सुधार मिला है। इसमें कुछ बदलाव और किए गए हैं। ये बुधवार को लागू किए जाएंगे। बाजार में व्यवस्था बनने पर खरीदारी और बढ़ेगी।
लोकेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक।