फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Due to increased fog, visibility was zero in the morning and evening, maximum temperature decreased by one degree.

Panipat News: कोहरा बढ़ने से सुबह-शाम दृश्यता रही शून्य, अधिकतम तापमान में एक डिग्री घटा

Sat, 27 Dec 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 27 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Due to increased fog, visibility was zero in the morning and evening, maximum temperature decreased by one degree.
आसामन में छाया कोहरा। संवाद
पानीपत।जिले में दो दिन साफ मौसम रहने के बाद फिर से कोहरे का असर बढ़ने लगा है। शुक्रवार तड़क कोहरा बढ़ने से दृश्यता शून्य रही। सड़कों पर वाहन रेंग रेंगकर चले। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई और हवा चलने से पूरा दिन ठिठुरन बनी रही। मौसम विशेषज्ञ ने कोहरा व ठंड बढ़ने और तापमान में कमी आने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बुधवार और वीरवार को दोपहर तक मौसम साफ रहने के बाद फिर से कोहरे का असर बढ़ने लगा है। शुक्रवार को सुबह करीब सात बजे तक दृश्यता शून्य रही और साढ़े नौ बजे तक दृश्यता 10 मीटर रही। दृश्यता कम रहने से वाहन सड़कों पर रेंग रेंगकर चले। लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई है अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार छह किलोमीटर प्रति घंटा रही। हवा ने ठंड बढ़ाने का काम किया। पूरा दिन ठंड से हाथ-पैर ठिठुरते रहे। जौरासी निवासी शंकुतला ने बताया कि वह सुबह नौ बजे जिला नागरिक अस्पताल में दवा लेने के लिए घर से चली थी लेकिन कोहरा होने से उसे करीब एक घंटे का समय अस्पताल तक पहुंचने में लगा। ऑटो से आते समय हवा ठंडी लग रही थी जिससे हाथ-पैर ठिठुरते रहे। फिर अस्पताल में दवा व इलाज लेने में उसे करीब दो घंटे का समय लगा। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि कोहरा और ठंड बढ़ सकती है जिससे तापमान में कमी आ सकती है। कोहरा बढ़ने से वाहन चालकों को वाहनों की गति धीमी रखनी चाहिए और लोगों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। शीतलहर से बचने के लिए सिर को अच्छे से ढककर बाहर निकले।
विज्ञापन

दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान

शुक्रवार 18/8
शनिवार 19/9
रविवार 19/8
सोमवार 19/9
मंगलवार 20/9
बुधवार 21/9
वीरवार 21/11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed