फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Due to increased erosion in Nawada-R, two acres of poplar trees were washed away

Panipat News: नवादा-आर में कटाव बढ़ने से दो एकड़ में खड़े पॉपुलर बहे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 06:10 AM IST
विज्ञापन
Due to increased erosion in Nawada-R, two acres of poplar trees were washed away
सनौली। यमुना में घटता जलस्तर नुकसानदायक साबित हो रहा है। नवादा-आर गांव के पर कटाव और बढ़ने से दो एकड़ में लगे पॉपुलर बह गए हैं। यहां पानी जमा होने के चलते कटाव नहीं भर पा रहे हैं। वहीं खाेजकीपुर गांव में कटाव काबू नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिकारी करीब 100 मजदूर और जेसीबी मशीन के साथ तीन दिन से कटाव बंद करने में लगे हुए हैं। वहीं यमुना में तलहटी में खड़ी तीन हजार एकड़ फसल में आज भी पानी जमा है। यमुना में खतरे का निशान 231.50 और चेतावनी बिंदू 231.00 मीटर पर है।
विज्ञापन

यमुना में वीरवार और शुक्रवार को जलस्तर कुछ कम हुआ। शुक्रवार को यमुना में 228.60 मीटर पर पानी बह रहा है। यमुना नदी के घटते जलस्तर के चलते यमुना किनारे भूमि कटाव भी तेज गति से होने पर सिंचाई विभाग की टीम एक गांव खोजकीपुर में कटाव रोकने में जुटा हुआ है। वहीं गांव नवादा-आर में भूमि कटाव वाली जगह के आसपास पानी भरा खड़ा होने पर कटाव रोकने का कार्य शुरू नहीं होने पर क्षेत्र के किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे-जैसे यमुना का जलस्तर घटता जा रहा हैं। उसी गति से ही भूमि कटाव भी बढ़ रहा हैं। यमुना नदी में पानी द्वारा पिछले एक सप्ताह से गांव नवादा-आर व खोजकीपुर में तटबंध के अंदर किसानों की जमीन का कटाव के साथ भूमि पर खडे़ पोपुलर के पेड़ व फसल भी कटाव में बह रही हैं।

इससे 25 एकड़ के लगभग जमीन से कटाव में किसानों के पॉपुलर के पेड़ व फसल पानी में बह चुकी है। यमुना नदी में बहत रहे जलस्तर 228.60 पर जलस्तर घटने पर भूमि का कटाव तेज गति से होने पर किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed