फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Due to her addiction to Instagram, she first left her child and then her husband and went to live with another woman

Panipat News: इंस्टाग्राम की लत में पहले बच्चे और फिर पति को छोड़ चली गई थी दूसरे के साथ

Fri, 22 Aug 2025 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 22 Aug 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Due to her addiction to Instagram, she first left her child and then her husband and went to live with another woman
पानीपत। किला थाना क्षेत्र की एक महिला इंस्टाग्राम की ऐसी लत लगी कि उसने पहले अपने बच्चे को सास-ससुर के पास छोड़ दिया। फिर इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती कर पति को भी छोड़कर चली गई। महिला के परिजनों ने पति पर हत्या का शक जताते हुए थाने में शिकायत दी। जांच की तो 11 दिन बाद झज्जर से उसे बरामद किया गया। यह मामला अब महिला संरक्षण और बाल विवाह निषेध अधिकारी तक पहुंचा है। उन्होंने दोनों पक्षों की काउंसिलिंग कराकर समझौता कराया।
विज्ञापन

पानीपत के किला थाना क्षेत्र के कुटानी रोड की एक महिला ने छह अगस्त को महिला संरक्षण और बाल विवाह निषेध अधिकारी के कार्यालय पहुंची। उन्होंने शिकायत में बताया कि उसका पति उसे सात साल के बेटे से नहीं मिलने देता। उन्होंने वीरवार को दोनों पक्षों को अपने कार्यालय पर बुलाकर सुनवाई की। सुनवाई के दौरान हैरान करने वाली बात सामने आई। युवक ने बताया कि उनकी 11 साल पहले शादी हुई थी, उनका सात साल का बच्चा है। वह किराये के मकान में रहते हैं। उनकी पत्नी को इंस्टाग्राम चलाने की आदत है। जिस कारण उसने खाली रहने के लिए तीन साल पहले बच्चे को गांव में दादा-दादी के पास छोड़ दिया था। इसके बाद उसकी इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हो गई। जून माह में वह फैक्टरी में डयूटी पर गया तो पत्नी घर से लापता हो गई। मायके वालों ने उस पर ही मारपीट करने के आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी। पुलिस ने जांच की तो महिला की लोकेशन झज्जर में मिली। जहां से पुलिस ने एक युवक के पास से उसे बरामद कर लिया। महिला 11 दिन तक उस युवक के पास रही। इसके बाद मायके में चली गई।
विज्ञापन


वीरवार को महिला संरक्षण अधिकारी रजनी गुप्ता ने दोनों को बच्चे के साथ बुलाया था। युवक अपने बेटे को लेकर आया था। महिला ने अपने बेटे से बात की तो बच्चा उनके पास नहीं आया। जिस कारण वह भावुक हो गई और पति के साथ जाने की बात कही। फिलहाल दोनों के परिजनों के बीच वार्ता चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed