फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   DTP protest in panipat

डीटीपी को हटाओ वरना व्यापार बंद कर उतरेंगे सड़कों पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
DTP protest in panipat
जिला योजनाकार के असिस्टेंट टाउन प्लानिंग अधिकारी के साथ मारपीट के बाद शहर के सैकड़ों व्यापारी डीटीपी की शिकायत लेकर शनिवार को विधायक प्रमोद विज के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने डीटीपी को रिश्वत खोरी और दलाली का अड्डा बताते हुए कहा कि मनिंद्र जेई तो सिर्फ एक जरिया है, जिसके जरिए डीटीपी शहर के व्यापारियों से अवैध वसूली कर रहा है। उन्होंने विधायक को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर सोमवार तक डीटीपी का तबादला नहीं किया गया और मनिंद्र जेई को सस्पेंड कर उनके खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। जिस पर विधायक ने व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि उन्होंने सीएम मनोहर लाल को डीटीपी के ट्रांसफर के लिए पत्राचार कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं, व्यापारियों से उनके संकल्प पत्र मांगे हैं, जिनसे डीटीपी ने अवैध वसूली की है। उन्होंने कहा कि उनके पास एक ऑडियो भी है, जिसमें अवैध वसूली की बात की गई है। अगर व्यापारी उनके खिलाफ संकल्प पत्र देते हैं तो उसके और ऑडियो के आधार पर डीटीपी के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया जाएगा। उन्होंने ये भी आश्वासन दिया है कि आगे किसी भी व्यापारी की फैक्टरी को तोड़ने नहीं दिया जाएगा। विधायक प्रमोद विज ने व्यापारियों से संयम बनाए रखने की अपील भी की है। उन्होंने अधिकारी के साथ मारपीट प्रकरण में ये भी कहा कि जो कुछ हुआ वह भी सही नहीं हुआ है।
विज्ञापन

एक करोड़ रुपये से ऊपर की वसूली का आरोप
व्यापारियों ने डीटीपी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जिला योजनाकार के अधिकारी, कर्मचारी व्यापारियों को उनकी फैक्ट्रियों को तोड़ने का डर दिखाकर कई बार उनसे अवैध वसूली कर चुके हैं। उन्होंने विधायक के सामने ही कई व्यापारियों के नाम गिनाए, जिनसे डीटीपी की ओर से 10 से 15 लाख रुपये तक अवैध वसूली की गई। उन्होंने आरोप लगाए कि डीटीपी अब तक करोड़ रुपये से भी ज्यादा अवैध वसूली कर चुका है। अब वे उनसे परेशान हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी सरकार उसमें भी भ्रष्टाचार नहीं बर्दाश्त करेंगे
व्यापारियों ने विधायक को साफ तौर पर कहा कि उन्होंने उन्हें वोट देकर बनाया है। उन्होंने विधायक के चेहरे को नहीं बल्कि भाजपा सरकार को वोट दिया था। ये उनकी सरकार है, और इसमें भी भ्रष्टाचार हो रहा है, जिसे बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बारे में विधायक से भी पूछा गया कि ऑडियो और व्यापारियों की शिकायत के बाद क्या वे भी मानते हैं कि उनकी सरकार में भ्रष्टाचार हो रहा है तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में शिकायत मिली है, जांच के बाद कार्रवाई भी की जाएगी।
सीएलयू लेने का तैयार, लेकिन पहले डीटीपी को हटाओ
व्यापारियों ने कहा कि वे सरकार की हर शर्त मानने को तैयार हैं, वे सीएलयू भी ले लेंगे, लेकिन इससे पहले डीटीपी का तबादला होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर वे ऑनलाइन आवेदन कर भी देते हैं तो डीटीपी द्वारा वे रिजेक्ट कर दिए जाएंगे। इसके बाद उनके पास सिर्फ कोर्ट जाने का रास्ता बचेगा। वे अपने व्यापार को छोड़कर कोर्ट कचहरी के चक्कर नहीं काटना चाहते। व्यापारियों की बात का समर्थन करते हुए पार्षद हरीश शर्मा ने भी कहा कि सीएलयू तभी अप्लाई की जाएगी जब डीटीपी का ट्रांसफर होगा।
चाहे काबड़ी रोड हो या बरसत रोड, हर जगह मनिंद्र
व्यापारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि शहर में हर जगह इंडस्ट्रियल एरिया में डीटीपी का खौफ है। चाहे वो बरसत रोड हो, काबड़ी रोड हो या सनौली रोड हो, हर जगह मनिंद्र व्यापारियों को धौंस दिखाने पहुंच जाता है। जिसके बाद उन्हें मजबूर होकर उसे रिश्वत देनी पड़ती है। ऐसा न करने पर डीटीपी का पीला पंजा उनकी फैक्ट्रियां तहस-नहस कर देता है। इस पर विधायक ने भी कहा कि भले ही इन एरिया में पब्लिक रहती हो, लेकिन ये पूरी तरीके से इंडस्ट्रियल एरिया बन चुके हैं, इन्हें रेगुलराइज करवाने के लिए सीएम से बात की जाएगी।
अवैध खनन पर भी होगी कार्रवाई
पार्षद हरीश शर्मा ने विधायक से जिले में चल रहे अवैध खनन के काम पर भी रोक लगवाने की अपील की। जिस पर विधायक ने आश्वासन दिया कि जल्द ही खनन माफियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने खुद व्यापारियों से जानकारी मांगी कि इस खनन के काम के पीछे किन नेताओं या प्रशासनिक अधिकारियों का काम है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ये काम जिसके पास आधिकारिक तौर पर परमिशन होगी वही कर सकता है, बाकी के खिलाफ कार्रवाई निश्चित तौर पर की जाएगी। इसके लिए वे सीएम, खनन मंत्री और डीसी से भी बात करेंगे।

सीएम से बात की, संज्ञान में है मामला
इस बारे में सीएम से भी बात की जाएगी। पहले भी उनको संज्ञान में ये मामला लाया जा चुका है, जो विचाराधीन है। कई इंडस्ट्रियल एरिया को रेगुलराइज करवाया जाएगा। पानीपत शहर में कोटेज बेस इंडस्ट्री हैं, जिसमें सीएलयू के लिए बनाए नियमों में ढील देने का प्रावधान बनवाने की अपील की जाएगी। किसी भी व्यापारी की फैक्ट्री को आगे टूटने नहीं दिया जाएगा। लोगों और व्यापारियों से भी अपील की जाती है कि वे संयम बनाएं रखें। जो हादसा घटित हुआ वह सही नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed