फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   DTP Panipat protest for socities

सीएम के संज्ञान में डीटीपी प्रकरण, पूर्व मेयर पर भी गिर सकती है गाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
DTP Panipat protest for socities
अवैध निर्माण गिराने गए जिला योजनाकार के एटीपी को पीटने का प्रकरण अब सांसद और मुख्यमंत्री के संज्ञान में आया चुका है। पूर्व मेयर एटीपी को कॉलर पकड़कर घसीटते हुए भीड़ के बीचों बीच लाए थे, जहां लोगों ने उन्हें थप्पड़ मारे थे। अब इस मामले में कार्रवाई तय मानी जा रही है। डीटीपी के खिलाफ करीब 15 व्यापारी विधायक को संकल्प पत्र सौंपेंगे, जिसके बाद उनका ट्रांसफर होना तय माना जा है। वहीं, मामले पर खुद सीएम और सांसद भी एक्शन ले सकते हैं, ऐसे में भाजपा नेता एवं पूर्व मेयर सरदार भूपेंद्र सिंह खिलाफ भी पार्टी संगठन सख्त कार्रवाई कर सकता है। दोनों पक्षों में सामंजस्य बैठाने और शहर में खराब हुए माहौल को सुधारने के लिए विधायक प्रमोद विज ने फिर से रविवार को बीचबचाव करने का प्रयास किया और कई व्यापारियों और पार्षदों के साथ बैठक भी की। विधायक अनुसार वे सोमवार को शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में जाएंगे। वहीं, सीएम से इस मसले पर भी बात की जाएगी। इस बैठक में पूर्व पार्षद एवं पूर्व पार्षद हरीश शर्मा, लोकेश नांगरू समेत कई व्यापारी भी पहुंचे।
विज्ञापन

15 व्यापारी देंगे संकल्प पत्र, तबादला लगभग तय
डीटीपी के ट्रांसफर की मांग को लेकर शहर के सैकड़ों व्यापारी विधायक से पहले भी मिलकर दो दिन का अल्टीमेटम दे चुके हैं। जिसके बाद उन्होंने व्यापार बंद कर सड़कों पर उतरने का ऐलान भी किया था। वहीं, विधायक ने भ्रष्टाचारी विभाग अधिकारियों के खिलाफ व्यापारियों को संकल्प पत्र देने की बात भी कही थी। उन्होंने ये भी कहा था कि उन्होंने एक नोट बनाकर सीएम साहब को भेज दिया है, जिसमें डीटीपी के ट्रांसफर की गुजारिश की गई है। इस मसले को लेकर कई व्यापारी अपना संकल्प पत्र बनवा चुके हैं। वहीं सोमवार सुबह भी कई व्यापारी संकल्प पत्र बनवाकर विधायक को सौंपेंगे। बताया जा रहा है कि इसके बाद विधायक इन संकल्प पत्रों को सीएम को भी दिखा सकते हैं। जिसके बाद से डीटीपी के तबादला लगभग तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

एसपी से विधायक ने की बात, मामला संभाले, जल्दबाजी में कार्रवाई न हो
चर्चा है कि बैठक के दौरान विधायक ने पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी से भी बात की। बातचीत में विधायक ने एसपी से शहर के डीटीपी प्रकरण में बिगड़ते माहौल को संभालने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि वे सोमवार से विधानसभा सत्र में भाग लेने जा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस जल्दबाजी में ऐसा कोई काम न करे, जिससे हालात असामान्य हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी ही सरकार में मुश्किल में आए भाजपाई नेता
अगर पुलिस पूर्व मेयर को एटीपी प्रकरण में गिरफ्तार करती है तो व्यापारी इसकी खिलाफत करने सड़कों पर उतर सकते हैं। अगर नहीं करती तो आमजन में पुलिस की कार्रवाई और सरकार पर सवालिया निशान खड़े होते हैं कि भाजपाई नेता द्वारा सरकारी अधिकारी के साथ हाथापाई की गई और उसे पुलिस सरकार के दबाव में गिरफ्तार तक नहीं कर पाई। दूसरी तरफ भाजपा के विधायक अगर पुलिस को छूट देते हैं तो भाजपाई नेता उनसे नाखुश होते हैं, नहीं देते तो भाजपा का विरोध होता है और संगठन पदाधिकारियों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। पूरे प्रकरण में अब हालात ये बन चुके हैं कि अपनी ही सरकार में भाजपाई नेताओं की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। वहीं, पार्टी संगठन भी ऐसे भाजपाई नेेताओं पर कार्रवाई करने का मूड बना चुका है।

एटीपी के साथ मारपीट करने वाले सात लोगों की हुई पहचान, धरपकड़ में जुटी पुलिस
वीरवार को सनौली रोड पर अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने गए एटीपी नवीन कुमार के साथ मारपीट करने वाले 7 लोगों की चांदनी बाग थाना पुलिस ने पहचान कर ली है। वीडियो के आधार पर पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह समेत सात लोगों की पहचान हुई है। वीडियो की पुलिस के बड़े अधिकारियों ने भी जांच की है। बताया गया है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने छापामारी भी की है, लेकिन सभी आरोपी घर पर नहीं मिले। वहीं दूसरी ओर डीटीपी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पुलिस से जल्द आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। डीटीपी की कार्रवाई का विरोध कर रहे विभिन्न व्यापारी संगठन लगातार एक दूसरे के संपर्क में हैं और सोमवार शाम को मीटिंग भी कर सकते हैं। विधायक प्रमोद विज ने सीएम मनोहर लाल को पूरे मामले की विस्तृत जानकारी दे दी हैं। विधायक प्रमोद विज ने डीटीपी को निर्देश दिए है कि वो बन चुकी फैक्टरियों पर कोई कार्रवाई ना करें बल्कि नए निर्माण पर कार्रवाई करें।
आरोपियों को जल्द करेंगे गिरफ्तार
पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। एटीपी के साथ मारपीट करने वालों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
- सतीश वत्स, डीएसपी हैडक्वार्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed