फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   dsdsd

बिजली निगम ने बिल जमा नहीं होने पर काटा स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन, 10 कालोनियों में अंधेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
dsdsd
पानीपत। बिजली निगम ने नगर निगम क्षेत्र के अधीन आने वाले दस एरिया में स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन काट दिए हैं। जिस कारण कई एरिया में रात को अंधेरा छाया रहता है और पब्लिक को कई समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बिजली निगम का कहना है कि ये कनेक्शन एचएसवीपी के नाम से थे, अब एचएसवीपी ने संबंधित एरिया को नगर निगम के हवाले कर दिया है। इसलिए नगर निगम को ये कनेक्शन अपने नाम से लेने होंगे, ताकि इसका बिजली बिल का भुगतान नगर निगम से वसूला जा सके।
विज्ञापन

हुडा सेक्टरों के अलावा अन्य कई जगहों पर भी बिजली निगम ने स्ट्रीट लाइट कनेक्शनों को काटा है। नगर निगम अधिकारियों ने बिजली निगम को उनको चुकाए जाने वाले दो प्रतिशत मुंसिपल टैक्स का ब्योरा मांगा है। निगम अधिकारी बताते हैं कि बिजली निगम के बकाया बिल को समय पर भुगतान किया जाता रहा है। इनके बिल को मुंसिपल टैक्स में एडजस्ट करने का काम भी होता है, ताकि सरकारी कार्यालयों का पैसा सरकारी कार्यालयों में ही जाता रहे। वहीं बिजली निगम अधिकारियों ने लाखों रुपये के मुन्सिपल टैक्स के देनदारी की बात जरूर कबूल की है।
विज्ञापन

शहर के लोग परेशान, नगर निगम को कनेक्शन चालू करने को लिखा पत्र
दोनों निगमों के बकाया वसूली के बीच शहर के सैकड़ों लोग अंधेरे में हैं। हालांकि नगर निगम अधिकारियों ने बिजली निगम अधिकारियों को पत्राचार कर काटे गए कनेक्शनों को फिर से चालू करवाने के लिए आग्रह किया है, लेकिन अभी तक बिजली निगम एक भी कनेक्शन चालू नहीं कर पाया है। वहीं, नगर निगम अधिकारियों ने लोगों की समस्या का हवाला देते हुए इसे दोबारा चालू करवाने की अपील तक की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन एरिया के काटे कनेक्शन
कृष्ण पुरा, मेन बाजार, वार्ड नंबर 15
संजय कॉलोनी, वार्ड नंबर 17
डीसी रोड, मॉडल टॉउन
सेक्टर 11-12
सेक्टर 29, पार्ट-1
प्लाट नंबर 5, सेक्टर 29, पार्ट-2
प्लाट नंबर 15, सेक्टर 29 पार्ट-2
प्लाट नंबर 386, सेक्टर 29 पार्ट-2
प्लाट नंबर 961, नजदीक डीएवी स्कूल
सेक्टर 29 में पुलिस थाना के पीछे
दोनों निगमों ने दिया मुख्यालयों का हवाला
बिजली निगम अधिकारियों ने एक्सईएन कार्यालय रोहतक डिविजन के आधार पर जारी पत्राचार का हवाला देते हुए कहा कि सन 2016 में एचएसवीपी ने अपने कई एरिया, रोड व फुटपाथ को नगर निगम के हवाले कर दिया था। इन पर लगे स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन अब तक एसडीओ एचएसवीपी के नाम पर दर्ज हैं, जबकि नियमानुुुसार अब ये कनेक्शन नगर निगम अधिकारी के नाम से होने चाहिए थे।
वहीं नगर निगम अधिकारियों ने बिजली निगम को निदेशक कार्यालय से आए पत्राचार पर करीब सात बार बिजली निगम को 2 प्रतिशत मुंसपिल टैक्स का ब्योरा मांगने का हवाला दिया है। इसमें निगम अधिकारियों ने साफ कहा कि ये सूचना जल्द से जल्द निगम को सौंपी जानी चाहिए, इसके अलावा इसमें देरी की गई तो इसके जिम्मेदार बिजली निगम के अधिकारी खुद होंगे।
बिजली निगम ने शहर के कई एरिया में स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन काट दिए थे, इससे उक्त एरिया में रात को अंधेरा छाया रहता है। इस बारे में बिजली निगम के अधिकारियों को पत्राचार कर दोबारा कनेक्शन चालू करवाने की अपील की गई है। वहीं बिजली निगम अधिकारियों से दो प्रतिशत मुंसिपल टैक्स का ब्योरा भी मांगा गया है।

-नवीन सहरावत, एक्सईएन, नगर निगम, पानीपत।
नगर निगम को ही टैक्स देना बनता है
अभी की हालिया स्थिति को देखते हुए ऐसा नहीं लगता कि नगर निगम को कोई बकाया बिजली बिल देना होगा। उल्टा बिजली निगम को ही नगर निगम का बकाया मुन्सिपल टैक्स देना निकलता है। बाकी रिकार्ड देखकर ही बताया जा सकता है। जो कनेक्शन काटे हैं वे उच्च अधिकारियों के आदेशात्मक कार्रवाई के अनुसार ही काटे गए होंगे। उनको जल्द चालू किया जा सकता है।
- संजीव शर्मा, एक्सईएन, सिटी डिविजन, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed