{"_id":"610700dc8ebc3e83f31b1178","slug":"drunken-youth-killed-neighbor-woman-by-bricking-her-from-the-roof-of-the-house-panipat-news-knl785375175","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी युवक ने घर की छत से पड़ोसी महिला की ईंट से हमला कर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबी युवक ने घर की छत से पड़ोसी महिला की ईंट से हमला कर की हत्या
विज्ञापन
पानीपत। राधा। फाइल फोटो।
- फोटो : Panipat
दीनानाथ कॉलोनी में एक शराबी युवक ने घर की पहली मंजिल से एक पड़ोसी महिला पर ईंट से हमला कर दिया। ईंट सिर में लगने से महिला मौके पर बेहोश हो गई। बेटा उसे सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचा तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किला थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दीनानाथ कॉलोनी निवासी श्रवण कुमार पुत्र सोहन वीर ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। वह शनिवार को रात करीब साढ़े 11 बजे खाना खाने के बाद पत्नी के साथ घर के बाहर खड़ा था। इसी बीच पड़ोसी प्रवीन पुत्र मांगे राम बाइक पर आया और बाइक उनके सामने रोक दी। वह नशे में धुत था।
आरोपी ने उनके घर के बाहर खड़े होने का विरोध किया तो उन्होंने प्रवीन को घर जाने को कहा। इसी बात पर वह पत्नी के साथ गालीगलौज करने लगा। झगड़े का शोर सुनकर प्रवीन का भाई प्रमोद और पिता मांगेराम बाहर आए और प्रवीन को अपने साथ घर ले गए। इस दौरान उसकी मां राधा (55) बाहर आई और उन्हें घर के अंदर चलने को कहा। इसी बीच आरोपी प्रवीन, उसके भाई और मांगेराम ने उन पर ईंट से हमला कर दिया। आरोपी प्रवीन द्वारा फेंकी गई ईंट उसकी मां के सिर में आकर लगी। मां बेहोश हो गई। इसके बाद वह मां को सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्रवण ने बताया कि वह दो बहन भाई हैं। दोनों शादीशुदा हैं।
हमेशा नशे में धुत रहता है आरोपी
मृतक के परिजनों ने बताया कि आरोपी प्रवीन हमेशा नशे में धुत रहता है। कॉलोनी में कोई उसे कुछ बोल दे तो वह उसके साथ मारपीट करता था। प्रवीन के खिलाफ वह पहले भी शिकायत दे चुके थे, लेकिन आरोपी माफी मांगकर समझौता करा लेता था।
विज्ञापन
शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, किला थाना प्रभारी

पानीपत। सिविल अस्पताल स्थित शव ग्रह के बाहर मौजूद मृतक राधा का बेटे अपनी मां की फोटो दिखाता हुआ व ?- फोटो : Panipat