फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   drunked business brawled, police, liqour, arrested, panipat

शराब के नशे में भिड़ गया व्यापारी पुलिसवालों से

Wed, 10 Aug 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत Updated Wed, 10 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। मॉडल टाउन निवासी कॉटन कारोबारी ने मंगलवार को जीटी रोड और लघु सचिवालय के गेट पर जमकर हंगामा किया। लघु सचिवालय में घुसने की कोशिश कर रहे कॉटन कारोबारी को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हिरासत में ले लिया। हिरासत में कारोबारी पुलिसकर्मियों से भी उलझ गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हंगामे के समय आरोपी नशे में था। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया। वहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

शहर थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मॉडल टाउन निवासी कॉटन कारोबारी विनय शर्मा ने शराब के नशे में लघु सचिवालय के गेट पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने बताया कि कारोबारी विनय शर्मा ने शराब के नशे में इससे पहले अपनी कार से जीटी रोड स्थित एक बैंक के बाहर खड़ी कैश की गाड़ी को भी टक्कर मार दी। वह वहां से कहासुनी के बाद निकल आया।
विज्ञापन


आगे आकर उसने लघु सचिवालय के वीआईपी गेट से अपनी कार को अंदर ले जाने की कोशिश की। गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने विनय को रोकने की कोशिश की तो उसने कार भगा ली। पुलिस कर्मियों ने पीछा कर कार को रुकवाया। पुलिस कर्मी ने विनय से कार की खिड़की खोलने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने कार की खिड़की नहीं खोली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से कार की खिड़की खुलवाकर विनय शर्मा को कार से नीचे उतारा। इस पर विनय ने पुलिस कर्मियों से हाथापाई कर डाली। शराब के नशे में विनय शर्मा ने लघु सचिवालय में भी हंगामा किया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने विनय को हिरासत में ले लिया और मेडिकल कराकर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।


वर्जन-
आरोपी ने शराब के नशे में लघु सचिवालय में जमकर हंगामा किया और पुलिस कर्मियों के साथ भी हाथापाई की। आरोपी को बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन शराब के नशे में वह हंगामा करता रहा। पुलिस ने आरोपी को शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट पेश कर दिया था। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सुरेश कुमार, प्रभारी थाना शहर, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed