फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Drunk husband kills wife

Panipat News: नशे में धुत पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Drunk husband kills wife
समालखा। समालखा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चुलकाना गांव में शराब के नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी की सिर में डंडा मारकर निर्मम हत्या कर दी। बेरहम पति खून से लथपथ पत्नी को चारपाई पर छोड़कर फरार हो गया। इसकी जानकारी लगते ही परिवार के बाकी सदस्य भी घर छोड़कर फरार हो गए। मृतका के मायका वालों को वारदात की सूचना गांव के सरपंच के माध्यम से मिली। घटना की सूचना मिलते ही समालखा थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटना के सबूत जुटाए। मृतका के भाई के बयान पर पुलिस ने आरोपी पति, उसके पिता व दो भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश के शामली जिले के थाना कांधला के इस्सोपुर टील गांव निवासी रूप ने समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ बहन भाइयों में तीसरे नंबर की बहन पूजा (26) थी। उसकी शादी करीब आठ साल पहले चुलकाना गांव निवासी नवीन उर्फ जानी के साथ की थी। नवीन उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। वह अक्सर शराब के नशे में पूजा के साथ मारपीट करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि नवीन ने शुक्रवार रात को कहासुनी के बाद उसकी बहन पूजा की सिर में डंडा मार कर हत्या की है। वह उस समय खाट पर सो रही थी। आरोपी हत्या के बाद फरार हो गया। आरोप लगाया कि इस मामले में उसका पिता जगदीश, दोनों बड़े भाई बिंदर और अजय भी शामिल हैं। उनको गांव के सरपंच के माध्यम से पूजा की हत्या की जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार आरोपी नवीन उर्फ जॉनी ईंट भट्ठे पर काम करता है। वह दो बच्चों का पिता है। उसका एक बेटा पांच और दूसरा बेटा तीन साल का है। आरोपी ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया। जब महिला चारपाई पर लेटी हुई थी। इसी दौरान उसने उसके सिर पर डंडा मारा।
विज्ञापन

थाना समालखा पुलिस के अतिरिक्त थाना प्रभारी महेंद्र ने बताया कि पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर नवीन उर्फ जानी, उसके पिता जगदीश और दो भाइयों बिंदर व अजय के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बाकी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed