{"_id":"6362df3f0cd44f395565823e","slug":"drum-drums-for-sarpanches-no-question-of-panches-panipat-news-knl1262591172","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंचों के लिए बजे ढोल नगाड़े, पंचों की नहीं हुई पूछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपंचों के लिए बजे ढोल नगाड़े, पंचों की नहीं हुई पूछ
विज्ञापन
पानीपत। पंचायत चुनाव को लेकर जिले के सभी छह ब्लॉकों में सबसे ज्यादा अति संवेदनशील बूथों पर चुनाव रोमांच से भरपूर, लेकिन शांतिपूर्ण रहा। कई बार वाद विवाद बढ़ा, लेकिन गांव के भाईचारे और पुलिस बल ने उस पर काबू पा लिया। विशेष तौर पर जिले के सबसे बड़े और अति संवेदनशील बूथों वाले गांवों पर सबकी नजर रही। परिणाम घोषित होते ही सरपंचों के लिए ढोल नगाड़े बजने शुरू हुए। इनकी जीत पर विजय जूलूस तक निकाले गए, लेकिन पंचों की विजय पर न ढोल नगाड़े बजे और न जुलूस निकले।
इसराना ब्लॉक के गांव डाहर में रोमांचक मुकाबला रहा। यहां दो प्रत्याशियों में काटे की टक्कर रही। हर वार्ड की गिनती के साथ प्रत्याशियों का उत्साह बढ़ता और घटता देखा गया लेकिन शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हुआ। दूसरी ओर पानीपत ब्लॉक के गांव सिवाह से निर्वतमान सरपंच खुशदिल की पत्नी मोनिका और गांव के ही रणदीप कादियान के पत्नी सुनीता के बीच कांटे की टक्कर रही। जिसके बाद सुनीता ने मोनिका को हरा दिया। देर रात तक लोग चुनाव के परिणाम के इंतजार में बैठे रहे। चुुनाव की घोषणा होते हुए ढोल नगाड़ों के साथ विजेता का जूलूस निकाला। गांव अहर में दिन भर बोगस वोटिंग की चर्चाएं चलती रहीं। चुनाव के अंत में महेंद्र ने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी जयभगवान को हरा दिया। जिस पर जयभगवान ने कहा कि वे तो जीत कर भी हार गए हैं।
इनके अलावा पानीपत ब्लॉक के गांव बराना में भी 10 प्रत्याशियों में मुकाबला देखने को मिला। लेकिन अंत में सोनी मारकूना ने बाकी सभी 9 को पछाड़ जीत हासिल की। ब्लॉक के गांव आसन कलां में भी रोचक मुकाबला रहा। यहां से पांच प्रत्याशी खड़े थे। जिसमें से जोगिंद्र ने बाकी चारों को पटखनी देकर जीत दर्ज कराई। इसी तरह ब्लॉक के गांव रिसालू में भी पांच दावेदार थे लेकिन राजेश ने मुकाबले में सबको रहा दिया। ब्लॉक मतलौडा की बात करें तो ब्लॉक के गांव मतलौडा में ही चार दावेदार थे। इनमें से सरोज रानी ने विरोधियों को पछाड़ते हुए जीत दर्ज की।