फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Drug traffickers will be tightened, hotspots are being identified.

Panipat News: नशा तस्करों पर कसा जाएगा शिकंजा, चिन्हित किए जा रहे हॉट-स्पॉट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Drug traffickers will be tightened, hotspots are being identified.
पानीपत। नशा तस्करों के खिलाफ पूरे प्रदेश में हॉट स्पॉट डोमिनेशन अभियान शुरू किया गया है। पानीपत पुलिस ने भी अभियान की शुरूआत कर दी। एसपी ने सभी थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज को नशे से जुड़ी गतिविधियों का खात्मा करने और असामाजिक तत्वों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हॉट स्पॉट डोमिनेशन अभियान के तहत जिले कें पुलिस टीमों द्वारा व्यापक गश्त अभियान चलाया गया। जिन स्थानों को हॉट स्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है, उनमें मुख्य रूप से ऐसे इलाके शामिल हैं जहां नशेड़ी वर्ग द्वारा नशीले पदार्थों का सेवन किया जाता है। कुछ स्थान ऐसे हैं जहां असामाजिक तत्व जुआ सट्टा खेलने के लिए जुटते हैं। इन संवेदनशील स्थलों पर पुलिस की नियमित और प्रभावी गश्त से आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने संदिग्ध स्थानों, सुनसान क्षेत्रों, सार्वजनिक पार्कों, बस स्टैंड, धार्मिक स्थलों के आसपास तथा अन्य चिन्हित पॉइंट्स पर विशेष ध्यान दिया। कई जगहों पर पुलिस ने पैदल गश्त, बाइक पैट्रोलिंग और गाड़ियों के माध्यम से गश्त करके लोगों में सुरक्षा का संदेश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed