फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Drug supplier arrested, he brought ganja from Odisha and sold it

Panipat News: नशा सप्लायर गिरफ्तार, उड़ीसा से लाकर बेचा था गांजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Drug supplier arrested, he brought ganja from Odisha and sold it
समालखा। सीआईए-टू टीम ने 11 किलो 224 ग्राम गांजा नशीला पदार्थ तस्करी मामले में आरोपी सप्लायर को जीटी रोड स्थित पट्टीकल्याणा-महावटी मोड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सवागमदास उर्फ काजम निवासी पट्टीकल्याणा गांव के रूप में हुई। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर लिया।
विज्ञापन

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि बीते रविवार को समालखा स्थित नेस्ले कंपनी के पास 11 किलो 224 ग्राम गांजा नशीले पदार्थ सहित चुलकाना गांव निवासी आरोपी सोनू को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने उक्त गांजा पट्टीकल्याणा गांव निवासी सवागम दास से कम कीमत पर खरीदकर लाने बारे स्वीकारा था।
विज्ञापन

आरोपी सोनू रविवार को गांजा को बेचने के लिए नेस्ले कंपनी के पास ग्राहक की फिराक में आया था। आरोपी सोनू के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने सोमवार को उसे न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। आरोपी सोनू की निशानदेही पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी नशा सप्लायर सवागम दास को जीटी रोड स्थित पट्टीकल्याणा महावटी मोड़ से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी सवागम दास ने आरोपी सोनू को 11 किलो 230 ग्राम गांजा 1.30 लाख रुपये में बेचने बारे स्वीकारा। आरोपी सोनू ने आरोपी सवागम दास से गांजा खरीदकर 20 हजार रुपये नकद दिए थे और बाकी पैसे की उधार की थी। पूछताछ में आरोपी सवागम दास ने बताया कि वह उक्त गांजा उड़ीसा से कम कीमत पर खरीदकर लाया था।

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने आरोपी सोनू की रिमांड अवधी पूरी होने पर उसके साथ आरोपी समागम दास को भी न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी सोनू को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया और आरोपी सवागम दास को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने को प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed