फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Drug smugglers sent to judicial custody

Panipat News: नशा तस्कर न्यायिक हिरासत में भेजे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Drug smugglers sent to judicial custody
अंबाला। 15 ग्राम हेरोइन तस्करी मामले में बाइक सवार पकड़े गए दोनों युवकों को मंगलवार कोर्ट में पेश किया गया और यहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सीआईए-2 ने 17 नवंबर को कार्रवाई करते हुए टांगरी बांध महेशनगर के सामने से नशा बेचने के मामले में शहजादपुर निवासी राकेश कुमार उर्फ पंडल और संजू सिंह को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान उनके कब्जे से हेरोइन बरामद की गई थी। संवाद
विज्ञापन



अनैतिक देह व्यापार मामले में युवक गिरफ्तार

अंबाला सिटी। अनैतिक देह व्यापार के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इसराना पानीपत निवासी जोगिंदर सहित एक महिला को गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, वहीं इस मामले में संलिप्त आरोपी युवक पंजाब के खन्ना निवासी कप्तान सिंह को न्यायालय के आदेशानुसार जांच में शामिल किया गया है। पुलिस दल को सूचना मिली थी कि नारायणगढ़ निवासी अक्षित उर्फ विक्की, मोहित व आरोपी महिला योजनाबद्ध तरीके से देह व्यापार का अनैतिक कार्य करते हैं। सूचना के बाद पुलिस ने दबिश देकर बलदेव नगर क्षेत्र गोल्डन इरा सैलून थैरेपी में दबिश देकर युवकों कोे गिरफ्तार किया था। संवाद
विज्ञापन



हत्या के प्रयास मामले में आरोपी गिरफ्तार

अंबाला। हत्या का प्रयास मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नदी मोहल्ला निवासी शिवम उर्फ संजू को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वाल्मिकी नगर निवासी युग उर्फ अनिकेत की तरफ से शिकायत दर्ज कराई थी कि चार सितंबर को आरोपी शिवम व अन्य ने तेजधार हथियार से उस पर हमला किया और उसकी हत्या का प्रयास करते हुए जान से मारने की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक अन्य आरोपी गिरफ्तार


अंबाला। रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए झुग्गी-झोपड़ी निवासी राज कुमार उर्फ छोटा कालू को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार जमानत पर रिहा किया गया। रंगिया मंडी निवासी राजन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि छह नवंबर को आंबेडकर नगर चौक के नजदीक आरोपी आकाश, वंश व 10-15 अन्य बाइक सवार युवकों ने उसे, चिराग व श्याम का रास्ता रोककर मारपीट की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed