{"_id":"66a58fcc300246f13f0920d7","slug":"drug-smuggler-and-supplier-arrested-panipat-news-c-244-1-pnp1003-121783-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नशा तस्कर और सप्लायर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नशा तस्कर और सप्लायर गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए टू पुलिस टीम ने विकास नगर में एक मादक पदार्थ तस्कर को 150 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर नशा सप्लायर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम शुक्रवार को गश्त के दौरान नई अनाज मंडी में मौजूद थी।इस दौरान उन्हें सूचना मिली थी कि उत्तरन प्रदेश के बदायूं जिले का निवासी राजू विकास नगर की गली नंबर 20 की और से नई अनाज मंडी की तरफ पैदल आ रहा है। उसके पास मादक पदार्थ होने की संभावना है। उन्होंने विकास नगर से नई अनाज मंडी की ओर आने वाले रास्ते पर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद गली नंबर 20 की ओर से एक युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। वह पुलिस को देखकर भागने लगा। उनकी टीम ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान राजू निवासी नगरीया गांव, बदायूं यूपी के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास 150 ग्राम अफीम मिली। उसने अफीम दो दिन पहले यूपी के बदायूं के शकोरा गांव निवासी शिवम से कम कीमत पर खरीदने बारे की बात स्वीकार की थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शनिवार को नशा सप्लायर आरोपी शिवम को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया।