फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Drug addiction made thief, accused including seven stolen bikes arrested

नशे की लत ने बनाया चोर, चोरी की सात बाइक समेत आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Drug addiction made thief, accused including seven stolen bikes arrested
नशे की लत ने एक युवक को इस कदर अपने शिकंजे में फंसा लिया कि रुपये कम पड़ने पर उसने चोरी करने की ठान ली। युवक ने बाइक चोरी करने की वारदातों को अंजाम देना शुरू किया। एक के बाद एक आरोपी ने सात बाइक चोरी की। सीआईए-1 ने आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। सात बाइक बरामद कर उसे शनिवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान हर्ष उर्फ सरदार निवासी बडा महराणा पानीपत के रूप में बताई। पूछताछ में आरोपी ने बाइक को जुलाई में किशनपुरा में एक घर के बाहर से चोरी करने का खुलासा किया। पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा 7 बाइक को सेक्टर-29 में सुनसान जगह पर बने एक कोठे से बरामद किया। बाइक के बारे में गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने 3 बाइक थाना चांदनी बाग, एक-एक बाइक थाना शहर और थाना सेक्टर 13-17 क्षेत्र से चोरी करने का खुलासा किया। दो बाइक के बारे में वह बता नहीं पाया।
विज्ञापन

आरोपी ने इन वारदातों का हुआ खुलासा
जुलाई 2021 में किशनपुरा में मकान के बाहर से प्रवीन निवासी किशनपुरा की सप्लेंडर बाइक चोरी की थी।
जुलाई 2021 में किशनपुरा में मकान के बाहर से वीरेंद्र निवासी किशनपुरा की डिलक्स बाइक चोरी की।
जुलाई 2021 में किशनपुरा में खन्ना रोड पर मकान के बाहर से जयपाल निवासी किशनपुरा की एचएफ डिलक्स बाइक चोरी की थी।
अगस्त 2020 में बाल भारती स्कूल के सामने फ्लाईओवर पुल के नीचे से विजय निवासी देशराज कॉलोनी की सप्लेंडर बाइक चोरी की थी।
मार्च 2021 में सेक्टर-18 में पार्क के बाहर से गगन निवासी नूरवाला की सप्लेंडर बाइक चोरी की थी।
दो बाइक को आरोपी ने नशे की हालत में चोरी किया था। मालिक की पहचान न होने पर उक्त दो बाइक को 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लिया गया।
-इंस्पेक्टर राजपाल, सीआईए-1 प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed