फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Drowning cases in Delhi's Parallel Canal rise

Panipat News: दिल्ली पैरलल नहर में नहाते समय डूबने के मामले बढ़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Drowning cases in Delhi's Parallel Canal rise
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। दिल्ली पैरलल नहर में गर्मी से निजात पाने के लिए लगाई छलांग लोगों के जीवन पर भारी पड़ रही है। पिछले पांच दिन में दो हादसे हो चुके हैं। इनसे न तो लोग सबक ले रहे और न ही प्रशासन को कोई फ्रिक है।
आलम यह है कि युवा और बच्चे बेखौफ होकर नहर में छलांग लगा रहे हैं। प्रशासन की ओर से भी यहां पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। नहर पर कहीं चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगाए गए। इससे हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। रविवार को सौदापुर गांव के पास दोस्तों के साथ नहर में नहाने गए भगत सिंह के किशोर रोशन गहरे पानी में डूब गए थे।
विज्ञापन

किशोर की तलाश नहर में सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन, उनका कोई पता नहीं चल सका है। लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए शहर के पास उन स्थानों की पड़ताल की जहां पर सबसे अधिक हादसे होते हैं। असंध रोड नहर पुल के आस-पास युवक नहर में नहाते हुए मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे कुछ दूरी पर रेलवे ब्रिज के पास बड़ी संख्या में युवक व बच्चे नहर में नहाते हुए मिले। जहां पर 10 से 12 साल के बच्चे भी नहर में बेखौफ होकर छलांग लगाते मिले। इन स्थानों पर अक्सर हादसे होते हैं। इसके बावजूद भी यहां न तो सुरक्षा के कोई इंतजाम मिले और न ही प्रशासन द्वारा कोई चेतावनी बोर्ड ही लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed