फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Drizzle throughout the day, clouds in the sky

बदला मौसम : दिनभर बूंदाबांदी, आसमान में छाए हैं बादल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 02:54 AM IST
विज्ञापन
Drizzle throughout the day, clouds in the sky
पानीपत। बीते दिन दिन से मौसम में परिवर्तन बना हुआ है। मौसम में बदलाव आने और आसमान में बादल छाने, बूंदाबांदी होने से तापमान में भारी गिरावट आई है। आसमान में छाए बादलों ने किसानों की दिल की धड़कन बढ़ा दी है। विशेषकर बीती रात से जारी बूंदाबांदी के दौर में मंडियों में लगे धान के ढेर और खेतों में कटी धान की फसल बारिश व बूंदाबांदी में भीग रही है, जिससे किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहीं, गलियों में कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। इससे आवागमन में लोगों को परेशानी झेलनी रही है।
विज्ञापन

बीते दो दिनों की भांति शनिवार को भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। रात से ही बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। तीन दिन पहले तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस बना हुआ हुआ था वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी की मात्रा 93 प्रतिशत तक बनी हुई थी जबकि हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की गई। तापमान गिरने से लोगों को सर्दी का अहसास हुआ और रात को रजाई या कंबल का सहारा लेना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार तक बादल छाए रहने या बीच-बीच में बारिश होने या बूंदाबांदी होने के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन

बीती देर रात से जारी बूंदाबांदी ने किसानों की धड़कन बढ़ा दी है। कहने को तो अनाज मंडियों में करीब 47 हजार मीट़िक टन धान की आवक हो चुकी है, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से इसमें से करीब चार हजार मीट्रिक टन धान मंडियों में भीग चुकी है। वहीं, खेतों में कटी हुई धान के भी खराब होने का खतरा बना हुआ है। किसानों का कहना है कि बेमौसमी बरसात होने से उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
बीते तीन-चार दिन से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। पोस्ट मानसून के कारण आसमान में बादल छाने और बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट आई है। वहीं, विशेषकर धान की फसल को नुकसान पहुंचने का अंदेशा है।
- डॉ. डीएस बुंदेला, मौसम वैज्ञानिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed