फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Drizzle that lasted all day accumulated mud on the streets of the cit

दिन भर चली बूंदा बांदी ने शहर की सड़कों पर जमा किया कीचड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Drizzle that lasted all day accumulated mud on the streets of the cit
पानीपत। कई दिन की धूप के बाद बुधवार को दिनभर हुई बूंदाबांदी से तापमान कम हो गया है और शीतलहर चलने से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है। दिन भर बूंदाबांदी के बाद अधिकतम पारा घटकर 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने अभी दो दिन बारिश की संभावना जताई है। वीरवार को भी तेज बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

बुधवार को दिनभर धूप न निकलने और बूंदाबांदी के कारण ज्यादातर लोग घरों में दुबके रहे। वहीं लोगों के बाहर कम निकलने के कारण बाजार सूने रहे। दुकानों पर ग्राहक न होने के कारण दुकानदार भी शाम को जल्द घर चले गए। वहीं, बारिश की संभावना के कारण रेहड़ी ठेली संचालक भी काम पर नहीं निकले।
विज्ञापन

- बारिश से फसलों को फायदा
कृषि उपनिदेशक डॉ. वीरेंद्र देव आर्य ने बताया कि यह बारिश फसल के लिए अच्छी रही। सूखा पाला फसलों के लिए हानिकारक है। बारिश से फसलों को फायदा होगा। यह बारिश गेहूं के लिए यह लाभकारी होगी। इससे पैदावार में बढ़ोतरी होगी। सरसों की बुवाई कुछ जगहों पर देरी से हुई थी। ऐसे में बरसात होगी तो फसल भी अच्छी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बूंदाबांदी से नहीं कोई नुकसान
सर्दी की बारिश इसे कोई नुकसान नहीं है, लेकिन इससे ठंड बढ़ जाएगी। ऐसे में इससे सावधानी रखने की जरूरत है। डॉ. गिरीश अरोड़ा ने बताया कि बच्चों और बुजुर्गों का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है। इसमें लापरवाही न करें और खानपान का ध्यान रखें। बच्चों को गर्म और पूरे कपड़े पहनाए। बुजुर्ग जरूरत होने पर ही घर से निकलें।
- गेहूं के लिए लाभकारी होगी बारिश
हरियाणा में 5 से 9 जनवरी तक गरज, चमक के साथ बारिश होगी। तेज हवा चलेगी। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार 5 जनवरी से होने वाली बारिश गेहूं व गन्ने की फसल के लिए रामबाण का काम करेगी। सरसों, जौ समेत सब्जी की फसल को भी फायदा होगा। हालांकि तेज बारिश होने की स्थिति में सब्जी की फसलों को नुकसान हो सकता है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को खेतों में खड़ी फसलों में अभी सिंचाई न करने की सलाह दी है।
- यह रहा पानीपत का तापमान
बुधवार को दिनभर बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति गति 10 से 16 किलोमीटर और वातावरण में नमी की मात्रा 76 प्रतिशत तक दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों में बादलों और बारिश के होने से 8 जनवरी तक दिन का तापमान गिरेगा जबकि न्यूनतम तापमान में 4-5 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से कम पहुंच सकता है।

वर्जन-
- पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव आया है। बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे और बूंदाबांदी होती रही। वहीं, 5 से 8 जनवरी तक लगभग हर रोज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
- डॉ. डीएस बुंदेला, मौसम विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed