फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Driver missing with truck filled with blankets worth Rs 4 lakh

Panipat News: चार लाख रुपये के कंबलों से भरा ट्रक लेकर चालक लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Driver missing with truck filled with blankets worth Rs 4 lakh
पानीपत। मुजफ्फरनगर के रहने वाले एक हैंडलूम कारोबारी के चार लाख रुपये कीमत के कंबलों से भरा ट्रक लेकर ड्राइवर लापता हो गया। कारोबारी ने ट्रांसपोर्ट मालिक, ट्रक मालिक और ड्राइवर पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए धोखाधड़ी से माल हड़पने के आरोप में चांदनीबाग थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर गांव निवासी सरफराज ने बताया कि वह पानीपत के निंबरी गांव स्थित नव्य हैंडलूम का प्रोपराइटर है। 26 सितंबर को चार लाख रुपये कीमत के कंबल अपने ग्राहक मोहम्मद शाहनवाज व आदिल को सिंहरौली, मध्य प्रदेश में दिव्या ट्रांसपोर्ट के जरिये भेजे थे। ग्राहकों तक माल की डिलीवरी के लिए ट्रांसपोर्ट कंपनी से एक वाहन कैंटर किराए पर लिया था, जिसके लिए 45 हजार रुपये किराए का सौदा हुआ। उसके पास 27 सितंबर को ड्राइवर शकील शाह का फोन आया, जिसने 30 हजार रुपये ऑनलाइन खाते में डलवाने के लिए कहा। उसे कहा कि यह राशि किराए में काट लेना। उसने शकील के कहने पर रुपये डलवा दिए। निर्धारित समय पर गाड़ी ग्राहकों के पास न पहुंचने पर उसने शकील से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका फोन बंद मिला। उसने ट्रांसपोर्ट मालिक विकास को इसकी जानकारी दी। उसने कहा कि उसने यह गाड़ी पप्पू राठी से किराए पर ली थी। वह गाड़ी के मालिक से बात कर बताएगा। ऐसे में ट्रांसपोर्ट मालिक, गाड़ी मालिक और ड्राइवर ने 22 दिन निकाल दिए, लेकिन अब तक ग्राहकों तक नहीं पहुंचा। अब तीनों आरोपी उसे धमकियां दे रहे हैं। गाड़ी न पहुंचने से उसे नुकसान हो रहा है। दोषी एक व तीन मुझे तरह-तरह की धमकियां दे रहे हैं। दोषियों की लापरवाही के कारण मुझे रोजाना हजारों रुपये का नुकसान हो रहा हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed