समालखा। पंचायत समिति और ग्राम पंचायत सदस्यों के वार्डों को लेकर सोमवार को एसडीएम विजेंद्र हुड्डा की अध्यक्षता में ड्रा निकाला गया। इस दौरान बीडीपीओ रीतू लाठर भी मौजूद रहीं। समालखा क्षेत्र में पंचायत समिति की 27 सीट हैं। इनमें सभी वर्ग की 11 सीट, महिलाओं के लिए नौ सीट आरक्षित की गई हैं। पिछड़ी जाति की महिलाओं के लिए दो, अनुसूचित जाति के लिए तीन और अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए दो सीट आरक्षित हैं।
समालखा खंड की 32 ग्राम पंचायतों में सदस्यों की 419 सीट हैं। इसमें सभी वर्ग के लिए 160, महिलाओं के लिए 150, पिछड़ा वर्ग की 18, पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 14 सीट आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति के लिए 39 और अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 38 सीट आरक्षित हैं। इस दौरान जितेश, महिपाल आदि भी मौजूद रहे।