फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Draw drawn for second phase admission under 134A

134ए के तहत दूसरे चरण के दाखिले के लिए निकाला ड्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Draw drawn for second phase admission under 134A
पानीपत। नियम 134-ए के तहत सोमवार को स्कूल अलॉटमेंट का दूसरा ड्रा सोमवार देर शाम जारी किया गया। दूसरे चरण के ड्रा के लिए 694 विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित किया जाना था, लेकिन विभाग की ओर से करीब 300 विद्यार्थियों को ही स्कूल आवंटित किए गए। इन विद्यार्थियों के दाखिले अब 9 से 18 फरवरी तक होंगे।
विज्ञापन

इससे पहले दिनभर ड्रा की जानकारी लेने के लिए अभिभावक बीईओ कार्यालय के चक्कर काटते रहे, लेकिन उन्हें निराश ही वापस लौटना पड़ा। सभी का एक ही सवाल था कि ड्रा कब जारी होगा? लेकिन अधिकारियों के पास इसका कोई जवाब नहीं मिला। देर शाम करीब 300 विद्यार्थियों का दाखिले में नाम आने पर अभिभावकों ने काफी रोष जाहिर किया।
विज्ञापन

अभिभावकों का आरोप है कि पहले ड्रा की तरह दूसरे ड्रा में भी अभिभावकों की अनदेखी की गई। बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से ठप हो रही है, जिसे लेकर न तो प्रशासन गंभीर है और ना ही शिक्षा विभाग। स्कूल अलाटमेंट को लेकर अधिकारियों का दावा खोखला ही साबित हो रहा है। ज्ञापन छात्र अभिभावक संघ के सदस्यों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि वे इस मुद्दे पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए विद्यार्थियो को दाखिला दिलवाए। विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

694 सीटों के लिए निकाला जाना था ड्रा
नियम-134ए के अंतर्गत विद्यार्थियों को उनके मनपसंद प्राइवेट स्कूल में दाखिला दिलाने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा दूसरे चरण में 694 सीटों के लिए ड्रा सोमवार को निकाला जाना था। इसके तहत दावा था कि जिस विद्यार्थी का नाम ड्रा में आएगा। इसकी जानकारी उसके पंजीकृत मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से मिलेगी, लेकिन ऐसा दिनभर कुछ नहीं हुआ।
कहीं पहले चरण की तरह नहीं हो इसका भी हश्र
अब तक चरण के करीब 964 विद्यार्थियों के दाखिले लंबित हैं। पहले चरण में 3033 में से 1162 विद्यार्थियों को दाखिला मिला है। वहीं बता दें कि शिक्षा विभाग ने पहले चरण के दाखिलों में आ रही बाधा के बीच 29 जनवरी से दूसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। जिसकी अंतिम तिथि 2 फरवरी निर्धारित की गई थी। इस प्रक्रिया में केवल वे विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते थे, जिन्होंने मूल्यांकन परीक्षा पास की हो और उनका पहले ड्रा में नाम ना आया हो।

शिक्षा विभाग की ओर से देर शाम ड्रा घोषित किया गया। तकनीकी कारणों से शाम तक ड्रा घोषित नहीं हो सका। ड्रा में शामिल विद्यार्थियों के दाखिले 9 से 18 फरवरी तक होंगे। - रमेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed